Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Contract for killing HRP leader… 5 killers had come to kill him | बालोद में HRP नेता को मारने भेजे 5 किलर: असफल हुए तो कार जलाई,महिला सरपंच से मिला था एडवांस; जेल से मास्टरमाइंड ने रची साजिश – Chhattisgarh News
Breaking News

Contract for killing HRP leader… 5 killers had come to kill him | बालोद में HRP नेता को मारने भेजे 5 किलर: असफल हुए तो कार जलाई,महिला सरपंच से मिला था एडवांस; जेल से मास्टरमाइंड ने रची साजिश – Chhattisgarh News

By adminDecember 8, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
601765119066 1765130331
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


HRP नेता की हत्या की सुपारी लेने वालों ने कार में आग लगाई। पुलिस ने निकाला जुलूस।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हमर राज पार्टी (HRP) के जिलाध्यक्ष देवेंद्र साहू की हत्या की सुपारी लेने वाले 5 सुपारी किलर्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कई दिनों तक देवेंद्र साहू की रेकी की थी और 1 दिसंबर की शाम उन्हें घर से बाहर बुलाकर

.

पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड अश्वनी डड़सेना है, जो फिलहाल जेल में बंद है। उसने जेल से ही हत्या की योजना बनाई थी। अश्वनी की पत्नी और महिला सरपंच ममता डड़सेना ने सुपारी किलरों को फोन-पे के जरिए 7 हजार रुपए बतौर एडवांस दिए थे। ममता इस समय पुलिस हिरासत में है।

जांच में सामने आया कि अश्वनी डड़सेना ने जेल में बदमाशों से कहा था कि देवेंद्र साहू की हत्या करने या नुकसान पहुंचाने वालों को 2 एकड़ जमीन, गाड़ी-मोटर, बंगला और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। उसने हत्या करने वालों के लिए तिजोरी खोल देने की बात भी कही थी। पुलिस ने 5 आरोपियों को अरेस्ट कर जुलूस भी निकाला।

हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष की हत्या कराने अश्वनी ने दी सुपारी।

हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष की हत्या कराने अश्वनी ने दी सुपारी।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 1 दिसंबर की शाम करीब 7.30 बजे तीन आरोपी देवेंद्र साहू के घर पहुंचे। साजिश थी कि उन्हें घर से बाहर बुलाया जाए। बाहर ही चाकू से हमला कर दिया जाए। देर शाम और सुनसान होने का फायदा उठाने की तैयारी थी, लेकिन देवेंद्र घर से बाहर नहीं आए।

देवेंद्र के घर के बाहर CCTV कैमरे लगे हैं। आरोपियों ने जैसे ही यह देखा, हमला रोक दिया। इसके बाद आरोपियों ने मास्टरमाइंड फैजान को फोन किया। फैजान ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार में आग लगाकर लौट आओ। रात करीब 9.05 बजे देवेंद्र की नई ब्रेजा कार को पेट्रोल डालकर जला दिया।

कॉन्ट्रैक्ट किलर ने कार में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।

कॉन्ट्रैक्ट किलर ने कार में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।

वारदात में कौन-कौन आरोपी थे शामिल ?

पुलिस के मुताबिक मास्टरमाइंड अश्वनी डड़सेना ने मर्डर की साजिश रची। पकड़े गए आरोपियों में अनिकेत मेश्राम (19), सूरज रंगारी (19), दानेश्वर साहू (22), मोहम्मद फैजान (21) और अभिषेक चौरे (22) शामिल हैं। दल्लीराजहरा निवासी मोहम्मद फैजान लालच में आ गया।

मोहम्मद फैजान से अश्वनी डड़सेना ने कहा था कि हत्या करने पर 2 एकड़ जमीन, बंगला और गाड़ी, अपंग बनाने पर 10 लाख रुपए, कार जलाने पर 1-1 लाख रुपए दिया जाएगा। सारा पैसा उनकी पत्नी देगी। इसके बाद फैजान ने सुपारी स्वीकार कर ली।

सुपारी की रकम फोनपे से भेजी गई, महिला सरपंच हिरासत में

जांच में पुलिस को पता चला कि सुपारी देने के लिए फोनपे से 7,000 रुपए एडवांस भेजे गए थे। यह रकम मास्टरमाइंड अश्वनी की पत्नी सरपंच के मोबाइल नंबर से भेजी गई। महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी अश्वनी डड़सेना पहले से जेल में बंद है।

वहीं पीड़ित देवेंद्र साहू का कहना है कि पहले भी उनके नाम पर सुपारी देने की कोशिश हो चुकी है। CCTV इसलिए लगाया, ताकि किसी भी तरह की घटना रिकॉर्ड हो सके। देवेंद्र पहले क्रांति सेना और कई आंदोलन में सक्रिय रहे हैं, इसलिए यह हमला राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील माना जा रहा है।

पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद परशुराम चौक से कचहरी परिसर तक पैदल जुलूस निकाला।

पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद परशुराम चौक से कचहरी परिसर तक पैदल जुलूस निकाला।

मर्डर के लिए फैजान ने बनाया गिरोह

18 नवंबर को जेल से छूटने के बाद फैजान ने दल्लीराजहरा के लड़कों को इकट्ठा करना शुरू किया। उसने अनिकेत मेश्राम को राजी किया, फिर अनिकेत ने सूरज रंगारी और दानेश्वर साहू को शामिल किया। चारों ने कई दिनों तक देवेंद्र साहू की गतिविधियों की रेकी की।

मोहम्मद फैजान ने गिरोह को ऑपरेट किया। अभिषेक, अनिकेत, सूरज और दानेश्वर को साथ लिया। पांचों बदमाश अलग-अलग जगहों से जुड़े हैं। पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। रेकी के बाद मर्डर की साजिश रची, लेकिन सभी आरोपी पकड़े गए।

2 दिसंबर की शाम बालोद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद परशुराम चौक से कचहरी परिसर तक पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी बार-बार बोलते नजर आए कि जुर्म करना पाप है, कानून हमारा बाप है।

HRP नेता देवेंद्र साहू की हत्या की सुपारी देने वाला मास्टरमाइंड अश्वनी डड़सेना।

HRP नेता देवेंद्र साहू की हत्या की सुपारी देने वाला मास्टरमाइंड अश्वनी डड़सेना।

अश्वनी डड़सेना ने कई गुंडों के जरिए धमकियां दिलवाई

वहीं पीड़ित देवेंद्र साहू ने बताया कि मैं हमर राज पार्टी का जिलाध्यक्ष हूं। दूर-दूर से लोग अपनी समस्याओं को लेकर पार्टी कार्यालय आते हैं। इसी क्रम में जेठूमल भी आया था। उसकी जमीन खरीदने के नाम पर उससे 65 लाख रुपए की ठगी की गई थी। आवेदन के बाद पार्टी ने पीड़ित का सहयोग किया। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

medium text quote 1 1765115216

जमीन धोखाधड़ी के मामले में रंजिश पर मर्डर की साजिश

SDOP देवांश सिंह राठौर ने बताया कि देवेंद्र साहू ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में पीड़ित जेठूमल का समर्थन किया था। इसी बात को लेकर अश्वनी डड़सेना उनसे नाराज था। ऐसी जानकारी है कि इसी रंजिश में उसने जेल में बैठकर हत्या की पूरी साजिश रची।

medium text quote 2 1765115288

हो सकती हैं और भी गिरफ्तारियां

देवेंद्र साहू हमर राज पार्टी के नेता हैं, जिसे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम, आदिवासी नेता विनोद नागवंशी और आदिवासी समुदाय के अन्य प्रमुख लोगों ने मिलकर बनाया था। पहले देवेंद्र साहू क्रांति सेना और कई दूसरे आंदोलनों में एक प्रमुख व्यक्ति थे। इससे यह मामला और भी हाई-प्रोफाइल हो गया है। अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

मास्टरमाइंड ने कॉन्ट्रैक्ट-किलर को हत्या करने पर 2 एकड़ जमीन, बंगला और गाड़ी देने का लालच दिया।

मास्टरमाइंड ने कॉन्ट्रैक्ट-किलर को हत्या करने पर 2 एकड़ जमीन, बंगला और गाड़ी देने का लालच दिया।

……………………………….

क्राइम से जुड़ी से खबर भी पढ़ें…

छाती पर लात मारी, बाल पकड़कर जमीन पर पटका…VIDEO:2 लड़कियों ने 2 बहनों को घसीट-घसीटकर पीटा; पुरानी रंजिश में वारदात, बॉयफ्रेंड-परिजन भी थे साथ

जांजगीर-चांपा में पुरानी रंजिश पर दो लड़कियों ने दो बहनों की पिटाई कर दी।

जांजगीर-चांपा में पुरानी रंजिश पर दो लड़कियों ने दो बहनों की पिटाई कर दी।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुरानी रंजिश को लेकर 2 लड़कियों ने 2 बहनों की बुरी तरह पिटाई कर दी। दोनों लड़कियों ने दोनों बहनों को लात-घूंसों से मारा। बाल खींचकर घसीटा। छाती पर लात मारी। इस दौरान आरोपी लड़कियों के परिजन और बॉयफ्रेंड भी साथ था। इस मारपीट में दोनों बहनों को गंभीर चोटें आई हैं। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Electricity Price Hike July 2026

June 17, 2026

8 साल पहले जमा किए पैसे, नहीं लगा बिजली खंभा:किसान ने जनदर्शन में की बिजली-विभाग की शिकायत, पीएम आवास, छात्रवृत्ति समेत कई समस्याएं आईं

June 17, 2026

वन बंधु परिषद महिला समिति की हुई वार्षिक बैठक:शिक्षा, स्वास्थ्य और नारी सशक्तिकरण पर संस्था का फोकस, बच्चों को देती है एजुकेशन

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074409
Views Today : 140
Views Last 7 days : 5655
Views Last 30 days : 9690
Total views : 102221
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.