Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Consensus reached after protest over construction of court building | कोर्ट भवन निर्माण पर विरोध के बाद बनी सहमति: कोंडागांव में खेल मैदान को बचाने का प्रयास; राज्योत्सव के बाद होगी बैठक – Kondagaon News
Breaking News

Consensus reached after protest over construction of court building | कोर्ट भवन निर्माण पर विरोध के बाद बनी सहमति: कोंडागांव में खेल मैदान को बचाने का प्रयास; राज्योत्सव के बाद होगी बैठक – Kondagaon News

By adminNovember 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
76a17deb ef91 4d61 9365 2a63d4c5aa71 1762050425799
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोंडागांव में महात्मा गांधी वार्ड स्थित पीएम श्री स्कूल मैदान में प्रस्तावित कोर्ट भवन निर्माण को लेकर चल रहा विवाद अब सुलझता दिख रहा है। 1 नवंबर की सुबह वार्डवासियों के जन आंदोलन की खबर मिलने के बाद प्रशासन ने विकासनगर स्टेडियम ग्राउंड में एक महत्वप

.

इस बैठक में एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी, थाना प्रभारी, पीडब्ल्यूडी अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल सहित दोनों वार्डों के जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें सभी पक्षों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

कोंडागांव एसडीएम ने कहा कि जिले में खेल के प्रति जागरूकता देखी गई है और प्रशासन का प्रयास रहेगा कि खिलाड़ियों को निराश न किया जाए।

नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने वार्डवासियों के मैदान बचाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वे स्वयं धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

9aae7895 960d 40d5 aba0 e6419eee10b1 1762050425798

समायोजित करने होगा प्रयास

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर परिसर के अंदर कोर्ट भवन को समायोजित करने का पुनः प्रयास किया जाएगा। यदि यह संभव नहीं हुआ, तो किसी अन्य उपयुक्त स्थल का विकल्प तैयार रखा जाएगा।

प्रशासन ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव और देवउठनी पर्व के मद्देनजर आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का आग्रह किया, जिसे समिति और वार्डवासियों ने मान लिया।

बैठक में यह सहमति बनी कि आगामी एक सप्ताह बाद शासन-प्रशासन, समिति और वार्डवासियों के बीच एक और बैठक आयोजित की जाएगी।

तब तक कोर्ट भवन निर्माण से संबंधित सभी कार्यों को अस्थायी रूप से रोक दिया जाएगा। साथ ही, मैदान में खोदे गए गड्ढों को पाटने की कार्रवाई भी की जाएगी।

9aa2956d d232 4ce7 a6f6 e99e496d24c6 1762050425799

सभी वार्डवासी की उपस्थिति में होगा निर्णय

यह भी निर्णय लिया गया कि अगली बैठक सार्वजनिक और खुली होगी, जिसमें सभी वार्डवासी उपस्थित हो सकेंगे।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अब तक किए गए आंदोलन और प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है, जिससे प्रशासन कोर्ट भवन निर्माण से जुड़ी कई बातों पर पुनर्विचार कर रहा है।

इस विरोध के चलते आज सुबह ठेकेदार द्वारा भवन निर्माण के लिए खोदे गए सभी गड्ढों को पाट दिया गया, जिससे वार्डवासियों ने फिलहाल राहत महसूस की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बालोद की 5000 साल पुरानी विरासत पर दुनिया की नजर:करकाभाट महापाषाणीय स्थल का अध्ययन करने दक्षिण कोरिया से पहुंचे शोधकर्ता

May 7, 2026

बिलासपुर जनदर्शन में 103 शिकायतें:जल संकट और तालाब निजीकरण के मामले भी, कलेक्टर ने अफसरों को दिए कार्रवाई के निर्देश

May 7, 2026

NDPS Act Lands Three in Jail for Ganja

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069697
Views Today :
Views Last 7 days : 553
Views Last 30 days : 3678
Total views : 90741
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.