कांग्रेस पार्टी ने आगामी चुनावों की तैयारी के मद्देनजर बलौदाबाजार जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। पार्टी हाईकमान की ओर से गठित संगठन सृजन के पर्यवेक्षक दल ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दल का नेतृत्व संगठ
.
इस महत्वपूर्ण बैठक में पीसीसी प्रभारी और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा और राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के महामंत्री पूर्णचंद्र (कोको) पाढ़ी सहित डॉ. शिव डहरिया, विधायक संदीप साहू, इंद्र साव, जिला अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरें और पूर्व विधायक चंद्रदेव राय जैसे कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

संगठन की जमीनी स्थिति का लिया जायजा
डॉ. नवीन राउत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान पार्टी नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के सीधे निर्देश पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार में कांग्रेस बहुत मजबूत है, जिसका प्रमाण यहां उपस्थित कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ है।
पर्यवेक्षक दल ने बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के दावेदारों और कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर संगठन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। डॉ. राउत ने जानकारी दी कि वे अगले चार से पांच दिनों तक बलौदाबाजार में रहकर प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता से संवाद करेंगे।

आगामी चुनावों की रणनीति होगी तय
इस दौरान महिलाओं, युवाओं और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंचकर उनके सुझाव लिए जाएंगे। यह पर्यवेक्षक दल दिवाली से पहले अपनी विस्तृत रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपेगा। माना जा रहा है कि इस ‘हेल्थ रिपोर्ट’ के आधार पर प्रदेश में कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव किए जा सकते हैं और आगामी चुनावों की रणनीति तय होगी।
<
