Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress workers burn effigies of PM and ED in Bilaspur | बिलासपुर में कांग्रेसियों ने PM, ED का पुतला फूंका: सोनिया, राहुल के खिलाफ नई FIR का विरोध, कहा- विपक्ष नेताओं पर हो रही एकतरफा कार्रवाई – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Congress workers burn effigies of PM and ED in Bilaspur | बिलासपुर में कांग्रेसियों ने PM, ED का पुतला फूंका: सोनिया, राहुल के खिलाफ नई FIR का विरोध, कहा- विपक्ष नेताओं पर हो रही एकतरफा कार्रवाई – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
93f1cbde cb06 424a 97ba b31c0fa718eb 1764587986450
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में नेशनल हेरॉल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नेहरू चौक पर प्रधानमंत्री और प्रवर्तन निदेशालय (ED) का पुतला फूंका गया।

.

खास बात यह रही कि जिस जगह एक दिन पहले मुख्यमंत्री का पुतला दहन रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था, आज उसी स्थान पर पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

शहर और जिला कांग्रेस कमेटी में नई नियुक्तियों के बाद से नए नेताओं में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने का उत्साह देखा जा रहा है।

e4df6a72 7045 4524 a51c bfdcebeacfdd 1764587986448

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री के संयुक्त आह्वान पर यह प्रदर्शन हुआ। रविवार को मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया था। आज प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया और मंगलवार को सिविल लाइन थाने का घेराव करने की घोषणा की गई है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से जुलूस निकाला और सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और भाजपा नीत NDA सरकार की आलोचना की।

प्रदर्शन में नवनियुक्त अध्यक्षों के अलावा पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, जावेद मेमन, राकेश शर्मा, समीर अहमद और रिषी पांडेय सहित कई नेता शामिल थे।

e48ae595 d5d7 4e66 a6ee d4843f90f6cd 1764587986448

कांग्रेस नेता ने कहा- विपक्षी नेताओं के खिलाफ एकतरफा दर्ज हो रही FIR

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने आरोप लगाया कि 2014 के बाद से 99.9 प्रतिशत मामले केवल विपक्षी नेताओं के खिलाफ दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा या NDA के घटक दलों के खिलाफ एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।

120b1a01 ebf4 4242 b885 57cd1dccdd47 1764587986450

भाजपा सरकार लगातार विपक्ष को निशाना बना रही

मिश्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार विपक्ष को निशाना बना रही है। उन्होंने नेशनल हेरॉल्ड मामले का जिक्र करते हुए कहा कि जिस केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पहले क्लीन चिट मिल चुकी थी, उसे अचानक फिर से खोलकर FIR दर्ज की गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिशों का डटकर विरोध करेगा और दमन चक्र को चलने नहीं देगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भाजपा नेता के ढाबे पर पुलिस का छापा:बिलासपुर में अवैध बार संचालन में संचालक समेत 6 गिरफ्तार,ढाबे में शराब परोसने का मामला

June 13, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कार में सेक्स, दुल्हनों को नकली मंगलसूत्र, प्राइवेट पार्ट पर मारा डंडा, ऑयल फैक्ट्री में आग, तालाब में 6 मगरमच्छ

June 13, 2026

बस रोककर ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट और लूटपाट, 4 गिरफ्तार:बलरामपुर में हुई वारदात, बोलेरो वाहन जब्त, रिमांड पर जेल भेजे गए

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073851
Views Today : 499
Views Last 7 days : 1387
Views Last 30 days : 6249
Total views : 97811
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.