Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कांग्रेस ने कहा हाफ बिजली बिल लागू करो भाजपा सरकार, विद्युत कार्यालय घेराव के लिए निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका,कांग्रेसियों और पुलिस जवानों में हुई झूमा-झटकी
छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने कहा हाफ बिजली बिल लागू करो भाजपा सरकार, विद्युत कार्यालय घेराव के लिए निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका,कांग्रेसियों और पुलिस जवानों में हुई झूमा-झटकी

By AdminOctober 6, 2025Updated:October 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bijli bill 1
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगरः बिजली बिल में बेतहाशा वृद्वि का आरोप लगाते हुए सोमवार को कांग्रेस ने शहर में रैली निकाल कर विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेसी पूर्वर्ती भूपेश बघेल सरकार की बिजली बिल हाफ योजना को फिर से लागू करने की मांग कर रहे थे। रैली शहर के बाजारडांड़ के पास स्थित जिला कांग्रेस भवन से शुरू हुई। रैली में शामिल होने के लिए शहर के साथ जिले भर से कांग्रेस के कार्यकर्ता यहां जुटे थे। रूक-रूक कर हो रही बारिश के बीच कांग्रेस कार्यालय से रैली की शक्ल में कार्यकर्ता बिजली टोली में स्थित विद्युत मंडल कार्यालय के लिए रवाना हुए। रैली बस स्टेण्ड,सती उद्यान तालाब,सी मार्ट होते हुए विद्युत विभाग के कार्यालय की ओर आगे बढ़ी। यहां कार्यालय से पहले ही पुलिस प्रशासन ने बेरिकेटिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। घेराव के लिए अड़े कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस के जवानों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई।

6octjsp7
जशपुर में बिजली आफिस के घेराव के लिए निकले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोकने के दौरान जवानो से जुझते कार्यकर्ता।

पूर्व विधायक विनय भगत ने बताया कि भाजपा सरकार में जशपुर सहित पूरे प्रदेश के बिजली उपभोक्ता भारी भरकम बिजली बिल से परेशान है। भाजपा सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना को खत्म कर दिया और स्मार्ट मीटर लगा कर मोटी बिजली बिल उपभोक्ताओं को थमा रही है। अनोज गुप्ता ने कहा कि बिजली बिल के झटके से भाजपा का जनविरोधी चेहरा जनता के सामने आ गया है। कांग्रेस पूर्ववर्ती भूपेश सरकार द्वारा लागू किये गए बिजली बिल हाफ योजना को फिर से लागू करने की पूरजोर मांग करती है। अगर सरकार ने मांग पूरी नहीं की तो यह आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में तारकेश्वर सिंह,उर्मिला भगत,पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष शशि भगत सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

क्योंकि यमराज चेतावनी देकर नहीं आतें,इसलिए आप भी हो जाएं सावधान और नए साल में डाल लिजिये ये आदतें अन्यथा,सावधानी हटी और दुर्घटना………………

January 1, 2026

केरल मे मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ छत्तीसगढ़ का मजदूर,बांग्लादेशी होने के संदेह मे पीट-पीट कर ले ली जान द

December 20, 2025

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067556
Views Today : 65
Views Last 7 days : 922
Views Last 30 days : 3890
Total views : 88479
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.