Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress protests over removal of Gandhi’s name from MNREGA | मनरेगा से गांधी नाम हटाने पर कांग्रेस का प्रदर्शन: जशपुर में भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से हुई नोकझोंक – Jashpur News
Breaking News

Congress protests over removal of Gandhi’s name from MNREGA | मनरेगा से गांधी नाम हटाने पर कांग्रेस का प्रदर्शन: जशपुर में भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से हुई नोकझोंक – Jashpur News

By adminDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
eabecb25 dac9 47ad a6bd 608e8071a2e8 1766410502412
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर में सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर ‘जी राम जी’ किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया।

.

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस ने कार्यालय पहुंचने से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेसियों को रोक दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

इस आंदोलन के तहत जिले भर से कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रणजीता स्टेडियम के पास एकत्रित हुए। उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए हाथों में तख्तियां लीं और केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

a0bc7479 9631 4b7e b5df 9cf6f2ec1c5d 1766410502412
cbf3e8c6 e3db 4daf ae3a 61059013016c 1766410502417
b6719e18 de6f 42b2 8d98 cf30a42e16ea 1766410502415

मनरेगा का नाम बदलने पर विरोध

धरना स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष यूडी मिंज ने कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं है। यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों, गरीबों को सम्मानजनक रोजगार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि योजना से गांधी का नाम हटाना उनकी विचारधारा और मूल्यों पर सीधा प्रहार है, जिसे कांग्रेस स्वीकार नहीं करेगी।

यूडी मिंज ने केंद्र की भाजपा सरकार पर संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और गांधीवादी सोच को कमजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

7ea99850 891b 4a4c 9872 82355cf05831 1766410502416

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

इस धरना प्रदर्शन को प्रदेश महामंत्री आरती सिंह, प्रदेश सचिव रत्ना पैंकरा, हीरू राम निकुंज, फुलकेरिया भगत, पूर्व विधायक विनय भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव, आशिका कुजूर, मनोज तिवारी और अजय टोप्पो सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

सभी वक्ताओं ने केंद्र सरकार के फैसले की निंदा करते हुए इसे गरीब विरोधी और गांधी विरोधी कदम बताया।

प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा। इसमें मनरेगा योजना में महात्मा गांधी का नाम पुनः बहाल करने की मांग की गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

निरमा पाउडर की आड़ में बन रहा था जर्दा-गुटखा:किराए के गोदाम में फैक्ट्री,20 दिन से गायब हुआ आरोपी;शक होने पर पुलिस ने मारी रेड

June 24, 2026

Batra Dam Accident | Chhattisgarh Villagers Boat Capsizes; 2 Dead

June 24, 2026

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.