Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress protests against registry fee | रजिस्ट्री शुल्क के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन: मनेंद्रगढ़ में राज्य सरकार को फूंका पुतला, अशोक श्रीवास्तव बोले- सरकार का आर्थिक बोझ जनता पर – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News
Breaking News

Congress protests against registry fee | रजिस्ट्री शुल्क के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन: मनेंद्रगढ़ में राज्य सरकार को फूंका पुतला, अशोक श्रीवास्तव बोले- सरकार का आर्थिक बोझ जनता पर – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

By adminNovember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b6547815 7ae1 4df6 8316 878be1b94092 1764423234863
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



b6547815 7ae1 4df6 8316 878be1b94092 1764423234863

कांग्रेस के एमसीबी जिलाध्यक्ष के रूप में दूसरी बार नियुक्ति के पहले दिन ही अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी ने एक बड़ा आंदोलन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन कर राज्य सरकार की नीतियों का विरोध किया गया।

.

कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की ओर से गाइडलाइन दरों में 10 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक की वृद्धि, 5 डिसमिल से कम भूमि की रजिस्ट्री पर रोक, रजिस्ट्री शुल्क में बढ़ोतरी और अन्य टैक्स वृद्धि के निर्णयों ने जिले के किसानों, गरीबों, मजदूरों, युवाओं और रियल एस्टेट सेक्टर पर बड़ा आर्थिक बोझ डाल दिया है।

जनता पर बढ़ा आर्थिक बोझ

जिला कांग्रेस कमेटी ने इन निर्णयों की कड़ी निंदा की है। जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार ने अपने आर्थिक कुप्रबंधन का पूरा भार जनता पर डाल दिया है। गाइडलाइन बढ़ने से जमीन, मकान और दुकान खरीदना असंभव हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि छोटे प्लॉट की रजिस्ट्री रोककर गरीबों का घर छीनने का काम हो रहा है और भाजपा सरकार पूरी तरह जनविरोधी नीतियों पर चल रही है।

किसानों-आदिवासियों पर सीधा असर

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने इस फैसले को सीधे तौर पर किसान और आदिवासी समाज पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की गाइडलाइन अनाप-शनाप बढ़ाकर किसानों को उनकी अपनी जमीन से दूर किया जा रहा है। कृषि भूमि की बढ़ी हुई सरकारी दरें किसानों के लिए भारी संकट बन जाएंगी।

निर्माण ठप, बेरोजगारी बढ़ने की आशंका

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि गाइडलाइन और रजिस्ट्री शुल्क बढ़ने से निर्माण कार्य रुकेंगे और बेरोजगारी तेजी से बढ़ेगी। लाखों मजदूर और युवा इससे प्रभावित होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार देने की बजाय रोजगार छीनने का काम कर रही है, और यह निर्णय युवाओं के भविष्य के खिलाफ है।

जमीन दरों में भारी बढ़ोतरी से संकट

जिला प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने बताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद एक साल में जमीनों की सरकारी दरें 40 प्रतिशत से 500 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यह निर्णय प्रदेश को आर्थिक मंदी की ओर धकेल देगा, आम जनता के लिए घर-दुकान बनाना मुश्किल हो जाएगा और छोटे व्यवसाय पूरी तरह ठप हो जाएंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है

June 13, 2026

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

राजनांदगांव में अशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स की छत पर आग:सोलर पैनल फटने से सिस्टम जला, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को नुकसान

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073846
Views Today : 339
Views Last 7 days : 1227
Views Last 30 days : 6089
Total views : 97651
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.