Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress protests across Chhattisgarh over National Herald case | नेशनल हेराल्ड केस…छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन: बिलासपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में सड़क पर उतरेंगे, भूपेश ने कहा था-एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही BJP – Chhattisgarh News
Breaking News

Congress protests across Chhattisgarh over National Herald case | नेशनल हेराल्ड केस…छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन: बिलासपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में सड़क पर उतरेंगे, भूपेश ने कहा था-एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही BJP – Chhattisgarh News

By adminDecember 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
491765965216 1766040212
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में बुधवार को कांग्रेस ने किया था प्रदर्शन।

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस आज बिलासपुर, दुर्ग समेत पूरे छत्तीसगढ़ में विरोध प्रदर्शन करेगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करेंगे। इससे पहले बुधवार को राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया थ

.

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि भाजपा एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि, नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई की जा रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनकारियों पर नजर रखी जा रही है।

बुधवार को राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था।

बुधवार को राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था।

क्या है नेशनल हेराल्ड केस ?

BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने 2012 में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में एक याचिका दाखिल करते हुए सोनिया, राहुल और कांग्रेस के ही मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीज, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे पर घाटे में चल रहे नेशनल हेराल्ड अखबार को धोखाधड़ी और पैसों की हेराफेरी के जरिए हड़पने का आरोप लगाया था।

आरोप के मुताबिक, कांग्रेसी नेताओं ने नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों पर कब्जे के लिए यंग इंडियन लिमिटेड ऑर्गेनाइजेशन नाम की संस्था बनाई, जिसकी अधिकतर हिस्सेदारी गांधी परिवार के पास है। यंग इंडियन के जरिए नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन करने वाली AJL का अवैध अधिग्रहण कर लिया।

स्वामी का आरोप था कि ये सब दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित हेराल्ड हाउस की ₹2000 करोड़ की बिल्डिंग पर कब्जा करने के लिए किया गया था। आरोप है मुताबिक, ₹2000 करोड़ की कंपनी को केवल ₹50 लाख में खरीदा गया।

सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया, राहुल समेत केस से जुड़े कांग्रेस के अन्य नेताओं के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग की थी। आरोपियों में से मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडीज की अब मौत हो चुकी है।

image 20 1766039407

साल 2022 में सोनिया-राहुल से घंटों पूछताछ हुई थी

नेशनल हेराल्ड मामले में ED ने साल 2022 में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को अपने दफ्तर कई बार बुलाकर पूछताछ की थी। ED ने 13 जून 2022 से 17 जून 2022 तक राहुल से लगातार 5 दिनों तक कई चरणों में करीब 50 घंटे पूछताछ की थी। सोनिया गांधी से 21 जुलाई 2022 से पूछताछ हुई। 3 दिन के दौरा, कई चरणों में 12 घंटे पूछताछ हुई थी। ED ने इस दौरान उनसे 100 से ज्यादा सवाल किए गए थे।

……………………………………

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

नेशनल हेराल्ड केस…कांग्रेसियों ने मोदी-शाह के पोस्टर पर पोती कालिख,VIDEO:रायपुर में बैरिकेड्स तोड़कर BJP कार्यालय घेरने निकले; भूपेश बोले-एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पोस्टर पर कालिख पोती।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पोस्टर पर कालिख पोती।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। पंडरी में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। कांग्रेस नेता नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय घेरने आगे बढ़े। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज भी मौजूद रहे। भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पॉलिटिकल कनेक्शन:राजनेताओं की शह पर सुलग रही थी दो परिवारों में दुश्मनी

June 23, 2026

Dhamtari Tribals Protest Collectorate | Basic Facilities Demand

June 23, 2026

जांजगीर-चांपा में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल:खैरवार पारा स्कूल का मामला, डीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075216
Views Today : 336
Views Last 7 days : 3180
Views Last 30 days : 10008
Total views : 104237
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.