Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress protest in Raipur… march towards BJP office | रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन…भाजपा कार्यालय की ओर कूच: नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर सड़कों पर उतरे, कांग्रेस विधायकों के पहुंचते ही प्रदर्शन की शुरुआत – Chhattisgarh News
Breaking News

Congress protest in Raipur… march towards BJP office | रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन…भाजपा कार्यालय की ओर कूच: नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर सड़कों पर उतरे, कांग्रेस विधायकों के पहुंचते ही प्रदर्शन की शुरुआत – Chhattisgarh News

By adminDecember 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
26 1765961834
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। पंडरी इलाके में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा हो चुके हैं। विधानसभा से कांग्रेस विधायकों के पहुंचते ही प्रदर्शन की शुरुआत होगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता नारेबाजी करत

.

हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारे लगा रहे हैं। यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई की जा रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है।

प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनकारियों पर नजर रखी जा रही है।

क्या है नेशनल हेराल्ड केस ?

BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने 2012 में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में एक याचिका दाखिल करते हुए सोनिया, राहुल और कांग्रेस के ही मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीज, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे पर घाटे में चल रहे नेशनल हेराल्ड अखबार को धोखाधड़ी और पैसों की हेराफेरी के जरिए हड़पने का आरोप लगाया था।

आरोप के मुताबिक, कांग्रेसी नेताओं ने नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों पर कब्जे के लिए यंग इंडियन लिमिटेड ऑर्गेनाइजेशन नाम की संस्था बनाई, जिसकी अधिकतर हिस्सेदारी गांधी परिवार के पास है। यंग इंडियन के जरिए नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन करने वाली AJL का अवैध अधिग्रहण कर लिया।

स्वामी का आरोप था कि ये सब दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित हेराल्ड हाउस की ₹2000 करोड़ की बिल्डिंग पर कब्जा करने के लिए किया गया था। आरोप है मुताबिक, ₹2000 करोड़ की कंपनी को केवल ₹50 लाख में खरीदा गया।

सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया, राहुल समेत केस से जुड़े कांग्रेस के अन्य नेताओं के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग की थी। आरोपियों में से मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडीज की अब मौत हो चुकी है।

image 27 1765961629

ED दोबारा चार्जशीट दाखिल करेगा

ED ने इस मामले में दोबारा चार्जशीट दाखिल करने की बात कही है। ED सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट ने यह फैसला तकनीकी आधार पर दिया है। उसने मामले के मैरिट पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इस मामले में नई FIR दर्ज कर ली है, लेकिन ED भी अपनी जांच जारी रखेगा। दिल्ली पुलिस जैसे ही अपनी कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी, ED दोबारा चार्जशीट दाखिल करेगा।

साल 2022: सोनिया-राहुल से घंटों पूछताछ हुई थी

नेशनल हेराल्ड मामले में ED ने साल 2022 में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को अपने दफ्तर कई बार बुलाकर पूछताछ की है। ED ने 13 जून 2022 से 17 जून 2022 तक राहुल से लगातार 5 दिनों तक, कई चरणों में करीब 50 घंटे पूछताछ की थी। सोनिया गांधी से 21 जुलाई 2022 से पूछताछ शुरू हुई। 3 दिन के दौरा, कई चरणों में 12 घंटे पूछताछ हुई थी। ED ने इस दौरान उनसे 100 से ज्यादा सवाल किए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रकबे के आधार पर समितियों से मिलेगा किसानों को खाद:रायपुर में अफसरों का दावा-उर्वरक का पर्याप्त भंडार, नैनो उर्वरक लेना पूरी तरह वैकल्पिक

May 26, 2026

राजस्व-मंत्री भड़ककर बोले-सांप की तरह बैठकर कुर्सियां मत तोड़ो: VIDEO:रायपुर तहसील के अधिकारियों को लगाई फटकार, पहले कर चुके है पटवारी को सस्पेंड

May 26, 2026

बिलासपुर में 10 साल की बच्ची से रेप:बाइक में घूमाने के बहाने वारदात, रात भर ढूंढते रहे रिश्तेदार, जंगल में पकड़ाया आरोपी

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072028
Views Today : 111
Views Last 7 days : 1913
Views Last 30 days : 5002
Total views : 94719
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.