Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress leader lies down in front of mayor’s car in Dhamtari | धमतरी में महापौर की गाड़ी के सामने लेटे कांग्रेस नेता: रेलवे प्रभावितों से न मिलने पर विरोध; महापौर ने उचित व्यवस्था का दिया आश्वासन – Dhamtari News
Breaking News

Congress leader lies down in front of mayor’s car in Dhamtari | धमतरी में महापौर की गाड़ी के सामने लेटे कांग्रेस नेता: रेलवे प्रभावितों से न मिलने पर विरोध; महापौर ने उचित व्यवस्था का दिया आश्वासन – Dhamtari News

By adminDecember 19, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
42320afc c082 4986 a1db 50630c3382c6 1766137824220
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के धमतरी नगर निगम में विपक्षी पार्षदों और रेलवे प्रभावित परिवारों ने प्रदर्शन किया। 19 दिसंबर को जब महापौर एमआईसी की बैठक के बाद अपने वाहन से जा रहे थे, तभी प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी रोक दी।

.

महापौर पर रेलवे प्रभावितों से मुलाकात न करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं ने उनकी गाड़ी के सामने लेटकर विरोध जताया। बता दें कि जिले में नई रेल्वे लाइन से प्रभावित लोग पिछले 3 दिन से धरने पर है। उन्होंने उचित व्यवस्था की मांग की है।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस।

रेलवे प्रभावित परिवारों के प्रदर्शन की तीसरा दिन

आरोप है कि महापौर ने उनसे बात करने से इनकार कर दिया और गाड़ी आगे बढ़ाने का प्रयास किया, जिसके बाद पार्षद और रेलवे प्रभावित लोग वाहन के सामने लेट गए। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा।

यह विरोध प्रदर्शन विपक्षी पार्षदों के धरने का तीसरा दिन था, जिसे रेलवे प्रभावित परिवार भी समर्थन दे रहे थे। प्रदर्शनकारी महापौर पर रेलवे प्रभावित परिवारों की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगा रहे थे।

5ca323ca 1dc4 4cbd 84de bd81e1be8370 1766137741793

जनता का सामना करने से बचने का आरोप

नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने बताया कि जब रेलवे प्रभावित परिवारों ने महापौर से मिलने की कोशिश की, तो महापौर ने उन्हें दबाने का प्रयास किया और गाड़ी आगे बढ़ाई।

उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर जनता का सामना करने से बचकर भाग गए। सोनकर ने यह भी कहा कि प्रदर्शन स्थल पर रखा पुतला ‘भगोड़े’ महापौर का है, ताकि जनता जान सके कि यह किसका पुतला है।

प्रदर्शनकारियों ने महापौर के सामने ‘भगोड़े महापौर’ के नारे भी लगाए और सांकेतिक विरोध के तौर पर पुतला रखकर प्रदर्शन किया। महापौर ने कथित तौर पर इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी ‘औकात’ दिखा रही है।

1798b004 2cf1 451e 9e21 a6e347a9efa9 1766137741789

विपक्षी नेताओं ने महापौर को भगोड़ा कहा

उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन ने बताया रेलवे प्रभावित पीड़ित जब धरना प्रदर्शन में समर्थन करने आए थे। इस दौरान महापौर नगर निगम से बाहर निकल रहे थे,तब उनसे चर्चा करने की कोशिश की और महापौर से मिलकर चर्चा करना चाह रहे थे, लेकिन महापौर नहीं मिले और लगातार झूठा आश्वासन दिया गया। इसके विरोध में सभी नाराज हैं।

उप नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महापौर भाग गए भगोड़े महापौर हैं। फेस नहीं कर पाए जनता से तो क्या नगर निगम संभालेंगे। 8 महीने में यह स्थिति है कि नगर निगम से महापौर को भागना पड़ रहा है।

रेलवे प्रभावितों की होगी व्यवस्था – महापौर

महापौर रामू रोहरा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग अपनी औकात दिखा रहे हैं। 5 साल जनता और गरीबों के व्यवस्थापित के लिए कुछ नहीं किया और जो ठेकेदार उनके नेतृत्व में काम कर रहा था वह भाग गया।

उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज व्यवस्थापित की बात कर रहे हैं। महापौर ने कहा रेलवे प्रभावितों की चिंता कर रहे हैं और उनकी व्यवस्था होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

GPM में सांप के डसने से महिला की मौत:रिश्तेदार बोले- इलाज में लापरवाही हुई, प्रबंधन बोला- 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाए थे

June 23, 2026

सेंट पॉल स्कूल में सामुदायिक भवन पर चला बुलडोजर:लीज खत्म होने पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075227
Views Today : 348
Views Last 7 days : 3192
Views Last 30 days : 10020
Total views : 104249
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.