भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को अपराध इसलिए बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है क्योंकि कांग्रेस के शासन में एफआईआर तक दर्ज नहीं होते थे। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण देकर छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बना दिया गया थ
.
राजनीति का अपराधीकरण कांग्रेस की ही देन है। एनसीआरबी की रिपोर्ट भी यह साबित करती है कि 2023 में जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब अपराध का ग्राफ सबसे ऊंचा था। भूपेश सरकार का पूरा ध्यान कानून-व्यवस्था की जगह पैसे की उगाही और सट्टेबाजी पर केंद्रित था। डॉ. मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। इससे अपराध दर में भारी गिरावट आई है। अब हर मामले में एफआईआर दर्ज कर अपराधी जेल भेजे जा रहे हैं।
<
