Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress has become issueless and confused…BJP | मुद्दाविहीन और भ्रमित हो चुकी है कांग्रेस…BJP: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला, कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप – Raipur News
Breaking News

Congress has become issueless and confused…BJP | मुद्दाविहीन और भ्रमित हो चुकी है कांग्रेस…BJP: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला, कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप – Raipur News

By adminDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 12 30t212233317 1767110081
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस पर तीखा हमला किया।

.

उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। उसके नेता अपनी बात भी ठीक से नहीं रख पा रहे हैं, जिससे साफ है कि पार्टी मुद्दाविहीन और भ्रमित हो चुकी है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मीडिया से चर्चा करते हुए।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मीडिया से चर्चा करते हुए।

अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस ‘जी-रामजी बिल’ का भी विरोध कर रही है, जबकि इस बिल में निर्णय लेने का पूरा अधिकार ग्राम सभा और ग्राम पंचायत को दिया गया है। इसके बावजूद कांग्रेस यह भ्रम फैला रही है कि सभी फैसले केंद्र सरकार करेगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्र लिखकर नीचे स्तर तक सही जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनता को सच्चाई पता चल सके।

कांग्रेस शासनकाल में सिर्फ गड्‌ढ़ों पर चर्चा होती थी

मनरेगा पर निशाना साधते हुए अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में विधानसभा में सिर्फ गड्ढों की चर्चा होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा में सबसे ज्यादा घोटाले पश्चिम बंगाल में सामने आए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मीडिया से चर्चा करते हुए7

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मीडिया से चर्चा करते हुए7

इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार जमीनी स्तर पर ठोस कदम उठा रही है, इसके बावजूद जनहित के ‘जी-रामजी’ बिल का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आदत बन चुकी है कि वह हर सकारात्मक काम का विरोध करती है, इसलिए जनता उसे बार-बार नकार रही है। आने वाले चुनावों में असम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस को सम्मानजनक सीटें मिलने की उम्मीद नहीं है।

देश नक्सल मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा

नक्सलवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश नक्सल मुक्त होने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, विद्युतीकरण और नियद नेल्लनर जैसी योजनाओं से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की मुख्यधारा मजबूत हुई है।

छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार के दो वर्ष पूरे होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ा है और उद्योगपतियों का रुझान यहां की ओर हुआ है। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाया गया है।

सनातन धर्म पर टिप्पणी करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस को सनातन धर्म को गाली देने में मजा आता है। वहीं दिग्विजय सिंह के आरएसएस संबंधी बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा इतनी बड़ी ताकत है कि किसी को जबरन प्रवेश कराने की जरूरत नहीं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार:7 लाख का मशरूका सहित पिकअप वाहन जब्त

June 27, 2026

Chhattisgarh MP-MLA Criminal Cases: Bhupesh Baghel, Madhusudan Yadav Named

June 27, 2026

कलेक्टर ने मेट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं:मट्टी-मरका को पर्यटन हब बनाने के दिए निर्देश;इधर लक्ष्मी राजवाड़े ने किया नक्सल क्षेत्रों का दौरा

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076569
Views Today : 470
Views Last 7 days : 3880
Views Last 30 days : 11685
Total views : 106685
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.