कांकेर| कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के बाद बसंत यादव 7 दिसंबर को प्रथम बार कांकेर पहुंच रहे हैं। इसी दिन पदभार ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। बसंत यादव के कांकेर आगमन पर जिला एनएसयूआई एवं जिला युवा कांग्रेस द्वारा दोपहर 12 बजे ज्ञानी चौक के पास स्वा
.
दोपहर 12.30 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं नरहरपुर द्वारा नया बस स्टैण्ड कांकेर में स्वागत किया जाएगा। दोपहर 1 बजे शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पुराना बस स्टेंड में स्वागत किया जाएगा। किसान कांग्रेस एवं समस्त कांग्रेसजनों द्वारा राजीव भवन कांकेर के पास स्वागत किया जाएगा। पदभार ग्रहण समारोह दोपहर 2 बजे राजीव भवन कांकेर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी, अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव राजेश तिवारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुभद्रा जाम, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मण्डावी एवं समस्त प्रदेश पदाधिकारीगण, पूर्व विधायक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
<
