छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कथित कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर ईडी द्वारा दर्ज एफआईआर को र
.
यह विरोध प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजमाती भानु के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय, बस स्टैंड मरवाही में आयोजित किया गया। इस दौरान ईडी का पुतला दहन भी किया गया।
अपने संबोधन में गजमाती भानु ने ईडी की इस द्वेषपूर्ण कार्रवाई को प्रायोजित बताया और एजेंसी को अपनी सीमा में रहने की चेतावनी दी। बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा- दमनकारी कदमों का विरोध जारी रहेगा
कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को डराने की कोशिशें लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे दमनकारी कदमों का पुरजोर विरोध जारी रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने घोषणा की कि लोकतंत्र, संविधान और देश की संस्थाओं की रक्षा के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की हर दमनकारी नीति का शांतिपूर्ण लेकिन सशक्त रूप से विरोध किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मरवाही के पूर्व विधायक के.के. ध्रुव, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती अर्चना पोर्ते, पंकज तिवारी, राकेश मसीह, प्रफुल प्रकाश, हरीश राय, अशोक केवट, ममता पैकरा, रेखा तिवारी, शकुन यादव, चंद्रभान सिंह, मालती नेताम, लता परस्ते, परवीन शेख, पार्षद हलधर सिंह, कमाल खान, पवन नागवंश, शैलेन्द्र यादव, विजय वैष्णो, नारायण गुप्ता, कासिम खान, कामता बाबा, गुलाब ठाकुर, वीरेंद्र बघेल और विनय चौबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
<
