पुलिस ने दंगाइयों पर दिखाई सख्ती।
बिलासपुर के शिव मंदिर में एक युवक ने गलत हरकत किया। जिसके बाद शनिवार (4 अक्टूबर) को 2 समुदाय के बीच मारपीट-तोड़फोड़ हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
.
गिरफ्तार आरोपी में हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर भी शामिल है, जिसने गौमांस काटते हुए वायरल वीडियो को लेकर हंगामा मचाया था। राम सिंह ठाकुर के गिरफ्तारी के विरोध में कल प्रदर्शन भी हुआ। हालांकि सभी आरोपी जेल भेज दिए गए है।

हिंदूवादी नेता राम सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने मचाया हंगामा।
अब जानिए क्या है पूरा विवाद
4 अक्टूबर की रात सरकंडा के अशोक नगर मुरूम खदान स्थित शिव मंदिर में आरोपी अशरफ खान (23) ने गलत हरकत किया था, जिसकी जानकारी होने पर पड़ोस की महिला ने युवकों को बुला लिया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।
इस मामले की जानकारी होने पर पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गलत हरकत करने वाले युवक अशरफ खान के खिलाफ केस दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
बदमाशों ने की तोड़फोड़ और आगजनी
इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते कुछ असमाजिक तत्व के लोगों ने मोहल्ले में अशांति फैलाते हुए ठेले में तोड़फोड़ एवं एक ठेला व बाइक में आग लगा दी। जिससे स्थानीय रहवासियों को काफी नुकसान हुआ।
इस घटना के बाद मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। वहीं, एसएसपी रजनेश सिंह खुद घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। जिसके बाद से स्थिति शांतिपूर्ण है।

पुलिस ने घटना के बाद आरोपी अशरफ खान को किया गिरफ्तार।

हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुराने केस में पुलिस ने किया गिरफ्तार।
तोड़फोड़-आगजनी कर उन्माद फैलाने वाले भी गिरफ्तार
4 अक्टूबर को एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर मोहल्ले में उत्पात मचाने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। ऐसे बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी भी की गई।
कानून व्यवस्था बनाने के लिए दोनों पक्षों के 9 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने घटना के बाद 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
एक महीने पुराने केस में राम सिंह गिरफ्तार
इधर, पुलिस ने हिंदूवादी नेता राम सिंह को भी पुलिस ने रफ्तार किया है। 29 अगस्त को बिल्हा थाना क्षेत्र के उड़ियापारा में युवती का गौमांस काटते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा मचाया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसमें ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के बीच झड़प भी हुई थी।
मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के लोगों को चोटे आई थी। इस घटना में क्षेत्रवासियों ने पार्षद के साथ मारपीट होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी राम सिंह ठाकुर (33) के खिलाफ बीएनएसएस 191(3), 192, 332(सी), 296, 353(3), 115(2) और 3(1)(द)(ध) एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

शुक्रवार की रात शिव मंदिर परिसर में मुस्लिम युवक के पेशाब करने को लेकर मचा था बवाल।
अब जानिए कौन है हिंदूवादी नेता राम सिंह
दरअसल, राम सिंह सरकंडा के चिंगराजपारा में रहता है। राम सिंह और उससे जुड़े युवक खुद को हिंदूवादी जागरण मंच से जुड़े होने का दावा करते रहे हैं। राम सिंह सहित युवक शहर के साथ ही जिले में लगातार हो रहे धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर आवाज उठाते रहे हैं।
यहां तक प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराने का आरोप लगाकर उन्होंने लगातार विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही प्रार्थना सभा कराने वाले कथित पास्टर सहित अन्य के खिलाफ अलग-अलग थानों में उनके कार्यकर्ताओं ने केस दर्ज कराया है।
धर्मांतरण और गौ-हत्या जैसे मुद्दों का विरोध और प्रार्थना सभा बंद कराने को लेकर राम सिंह व उनके समर्थकों ने मुहिम छेड़ी थी, जिसके बाद से उसके खिलाफ कार्रवाई की लगातार मांग की जा रही थी। पुलिस ने हंगामा मचाने और विरोध प्रदर्शन करने पर राम सिंह व उसके साथियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 8 प्रकरण दर्ज किया है।
बता दें कि 4 अक्टूबर की रात शिव मंदिर के पास अशरफ खान नाम के युवक की गंदी हरकत करने के विरोध में भी राम सिंह व उसके साथियों ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
इसमें राम सिंह को कंधे पर बैठाकर युवक नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि राम सिंह की गिरफ्तारी को इस केस से जोड़कर देखा जा रहा है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान जेल परिसर में तैनात पुलिस के जवान।
पुलिस ने इन आरोपियों को भी किया गिरफ्तार
- मोहम्मद इसराइल (43 साल) प्रयागराज का रहने वाला।
- अरमान खान (25 साल) प्रयागराज निवासी।
- सलमान खान (24 साल) प्रयागराज।
- सहादत्त खान (24 साल) प्रयागराज।
- वैधनाथ यादव (38 साल), बिलासपुर, सरकंडा।
- ओमप्रकाश मानिकपुरी उर्फ गब्बर (24 साल) बिलासपुर, सरकंडा।
- करण यादव उर्फ केडी (19 साल) बिलासपुर, सरकंडा।
- गौकरण साहू उर्फ बोदू (21 साल) बिलासपुर, सरकंडा।
- कैलाश साहू (25 साल) बिलासपुर, सरकंडा।
<
