Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Collector’s conference will be held today and SP’s conference tomorrow. DFOs will gather for the first time, CM will take details. | आज कलेक्टर और कल होगी एसपी कांफ्रेंस पहली बार डीएफओ जुटेंगे, सीएम लेंगे ब्योरा – Raipur News
Breaking News

Collector’s conference will be held today and SP’s conference tomorrow. DFOs will gather for the first time, CM will take details. | आज कलेक्टर और कल होगी एसपी कांफ्रेंस पहली बार डीएफओ जुटेंगे, सीएम लेंगे ब्योरा – Raipur News

By adminOctober 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig origorigorig86f21641 a816 4566 852e 06fbb67e63a317 1760211567
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig origorigorig86f21641 a816 4566 852e 06fbb67e63a317 1760211567

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सरकार पुलिस और प्रशासन में कसावट लाने के लिए दो ​दिवसीय कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस होने जा रही है। इसके लिए सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और डीएफओ 12 व 13 अक्टूबर को नवा रायपुर में जुटेंगे।

.

मुख्य सचिव विकासशील के पदभार संभालने के बाद यह पहली बैठक होगी। राज्य शासन की ओर से कलेक्टर्स और एसपी को एजेंडे के साथ चिट्ठी जारी कर दी गई है। कलेक्टर-एसपी और कलेक्टर-डीएफओ कांफ्रेंस के लिए जिलों से कई तरह की जानकारी मांगी गई है। कलेक्टर्स कांफ्रेंस में सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त भी शामिल होंगे।

इसी तरह 13 अक्टूबर को एसपी कांफ्रेंस में कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और विकास कार्यों पर चर्चा होगी। पहली बार कलेक्टर-डीएफओ कांफ्रेंस होगी, जिसमें वन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। जबकि 14 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सुशासन शिखर सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा।

इसमें राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कलेक्टर, एसपी और डीएफओ के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने के साथ ही राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों पर भी चर्चा की जाएगी।

कलेक्टर से मांगेंगे धान खरीदी की तैयारी की जानकारी

कौशल स्वर्णबेर की रिपोर्ट

कलेक्टर्स कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री धान खरीदी की तैयारी, किसान सम्मान ​निधि के क्रियान्वयन, पीएम सूर्य-घर योजना, कुपोषण में कमी लाने की रणनीति, शिक्षा गुणवत्ता में सुधार की जानकारी लेंगे। साथ ही आदि कर्मयोगी अभियान, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना, मिशन अमृत 2.0 के क्रियान्वयन, पीएम आवास, स्वच्छ भारत अभियान शहरी और ग्रामीण की जानकारी भी लेंगे।

लोक सेवा गारंटी, मोबाइल टावर की स्थिति, शासकीय खरीदी में पारदर्शिता और शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ स्वास्थ्य विभाग से जुड़े आयुष्मान योजना, टीबी, मलेरिया, रोकथाम की व्यवस्था का ब्योरा भी लेंगे। इसी तरह मितानिनों की दान पेटी में दवा है कि नहीं यह भी पूछेंगे।

एसपी बताएंगे कितने गैंग पर कार्रवाई की: 13 अक्टूबर को एसपी कांफ्रेंस में सीएम एसपी से संगठित अपराध के मामले में अब तक कितने गैंग के खिलाफ कार्रवाई की गई है, यह पूछेंगे। महिलाओं-बच्चों के विरुद्ध अपराध एवं रोकथाम के क्या प्रयास किए जा रहे, ड्रग्स की रोकथाम के लिए योजना है, इसका डिस्पोजल किस तरह किया जा रहा है, ड्रग्स नेटवर्क तोड़ने अब तक क्या किया गया है?

पशुक्रूरता और आबकारी के मामले में क्या किया? मानव तस्करी और गुम बच्चों की जानकारी के साथ चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी और एससी-एसटी के विरुद्ध दर्ज अपराध पर कार्रवाई की जानकारी मांगेंगे।

एनएसए और जिलाबदर की क्या स्थिति, नए कानूनों के क्रियान्वयन तथा साइबर अपराधों को सुलझाने में क्या उपलब्धियां हासिल कीं, ​खाली पदों पर भर्ती, पदोन्नति की स्थिति और पुलिस कल्याण गतिविधियों की जानकारी भी मांगी है।

डीएफओ बताएंगे मानव-वन्यजीव द्वंद कैसे रोकें: सीएम दूसरे दिन ही कलेक्टर-डीएफओ कांफ्रेंस में वन विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसमें वन आधारित आजीविका में तेंदूपत्ता संग्रहण, लघु वनोपजों को बढ़ावा देने के साथ ही हर्बल पौधों, ईको-टूरिज्म से आय के साथ ही वन्य जीवों एवं मानव वन्यप्राणी द्वंद की रोकथाम की जानकारी लेंगे। वन भूमि व्यपवर्तन प्रकरणों के त्वरित निराकरण, प्रत्येक जिले में लैंड बैंक की स्थापना और लंबित प्रकरणों की जानकारी भी देनी होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आईपीएल सट्टेबाजी में एक गिरफ्तार, दो फरार:चकरभाठा में स्कूटी पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते पकड़ा गया आरोपी, भेजा गया जेल

April 26, 2026

रिंगबांध तालाब पाटने का मामला, भू-स्वामि के दो मृत्यु प्रमाणपत्र:भू-माफियाओं द्वारा फर्जी रजिस्ट्री कराने का दावा, समाजसेवी ने की FIR दर्ज कराने की मांग

April 26, 2026

कोरबा के छाता पाठ में चोरी:शादी में गए परिवार के सूने घर से लाखों के जेवर, नकदी पार, पुलिस जांच में जुटी

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068813
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1030
Views Last 30 days : 4186
Total views : 89795
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.