![]()
दोरनापाल| कलेक्टोरेट परिसर में चल रहे आधार सेवा केंद्र का कलेक्टर अमित कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में नागरिकों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और आधार की प्रक्रिया, समय-सीमा और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
.
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आधार बनवाने व अपडेट कराने आए ग्रामीणों से भी सेवाओं को लेकर फीडबैक लिया। लोगों ने अपनी समस्याएं भी कलेक्टर को बताई। इस पर कलेक्टर ने केंद्र के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों को आधार अपडेट, नवीन पंजीयन सहित अन्य सेवाओं में किसी भी समस्या का सामना न करें। इस दौरान जिपं सीईओ मुकुंद ठाकुर, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मो. शाहिद, जिला आधार प्रबंधक शेख शाहरुख सहित अन्य मौजूद थे।
<
