Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Collector gave instructions for publicity of the schemes | कलेक्टर ने योजनाओं के प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश: समीक्षा बैठक में सुशासन सप्ताह, पीएम सूर्यघर योजना पर जोर, निष्क्रिय बैंक अकाउंट फिर किए गए एक्टिव – Gaurela News
Breaking News

Collector gave instructions for publicity of the schemes | कलेक्टर ने योजनाओं के प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश: समीक्षा बैठक में सुशासन सप्ताह, पीएम सूर्यघर योजना पर जोर, निष्क्रिय बैंक अकाउंट फिर किए गए एक्टिव – Gaurela News

By adminDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e54d5244 3377 479f a07d 9465810db808 1765898868800
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन 25 दिसंबर को हर साल सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी के मद्देनजर कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने अधिकारियों को सुशासन सप्ताह (19 से 25 दिसंबर) के दौरान योजनाओं का प

.

बैठक में जनसमस्याओं और शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना में तेजी लाने पर जोर दिया और कहा कि योजना के अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने जिले के अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि वे अपने घरों में भी सोलर पैनल लगवाएं।

कलेक्टर ने रोजगार, स्वरोजगार और आजीविका मिशन के तहत भेजे गए बैंक ऋण प्रकरणों का फॉलोअप करने, बैंकों को लंबित प्रकरण जल्दी निपटाने और किसी भी कमी के बारे में विभागों को जानकारी देने के निर्देश दिए।

6802c849 ef30 4918 88f5 7c1e52316c7a 1765898883294

जिला प्रशासन ने ई-ऑफिस और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के लिए नए निर्देश जारी किए

अन्य निर्देशों में कहा गया है कि 1 जनवरी से सभी फाइलों का काम अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाएगा। इसके साथ ही दस साल से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों को सक्रिय किया जाए। ग्राम जोहार अभियान के तहत प्राप्त लंबित आवेदनों का शीघ्र निपटारा किया जाए और स्कूल जाने वाले बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाएं।

आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और उनका नियमित निरीक्षण किया जाए। पेंशन से जुड़े प्रकरणों का समाधान किया जाए और उच्च न्यायालय में विचाराधीन मामलों में समय-सीमा के भीतर जवाब दायर किया जाए।

इसके अलावा, राजस्व अभिलेखों में हुई गलतियों को सुधारा जाए और सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत सभी लाभार्थियों की पेंशन सीधे डीबीटी के माध्यम से समय पर वितरित की जाए।

8d32bfbc 8ce5 4284 bb99 ebbaf92b32691765790541927 1765900716

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 66 निष्क्रिय खाते सक्रिय

वहीं, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सरकार की विशेष पहल ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ के तहत 10 वर्षों से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों को सक्रिय करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला पंचायत के नर्मदा सभा कक्ष में आयोजित एक शिविर में 14 लाख 05 हजार रुपये की राशि वाले 66 निष्क्रिय खातों को सक्रिय किया गया।

शिविर के दौरान 5 लाख 50 हजार रुपये की राशि वाले 11 अन्य खातों के फॉर्म भी एकत्रित किए गए। लीड बैंक एसबीआई शाखा पेंड्रारोड के मुख्य प्रबंधक श्री राघवेंद्र बघेल ने बताया कि शिविर में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर जिला अधिकारियों से सरकारी खातों को सुचारू रूप से और समय पर सक्रिय करने में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया। यह पहल नागरिकों को उनकी निष्क्रिय पूंजी तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

शिविर में प्रभारी अपर कलेक्टर श्री अमित बेक, सीएमएचओ डॉ. रामेश्वर शर्मा, जिला कोषालय अधिकारी श्री धर्मेंद्र सोनी, जनपद सीईओ गौरेला श्रीमती शुभा मिश्रा, जनपद सीईओ पेंड्रा श्रीमती नम्रता शर्मा और एसबीआई बिलासपुर के सहायक महा प्रबंधक श्री अविनाश सोनी सहित सभी बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में राज्यपाल, बिलासपुर में सीएम साय फहराएंगे तिरंगा:साव बस्तर और विजय शर्मा सरगुजा में रहेंगे, देखिए किस नेता को कहां की मिली जिम्मेदारी

January 21, 2026

कांग्रेस बोली-बुलडोजर कार्रवाई के दौरान ठेकेदारों को जमीनआवंटित की गईं:भाजपा ने कहा-विधायक के मांग पर की गई कार्रवाई;बीजापुर में 118 घर ढहाए गए थे

January 21, 2026

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:महिला से गैंगरेप, नक्सलियों ने मारी गोली, IAS अफसरों का ट्रांसफर, चलती स्कॉर्पियो में लड़कियों का स्टंट, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056130
Views Today : 122
Views Last 7 days : 2048
Views Last 30 days : 7043
Total views : 72402
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.