Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Collector bought earthen lamps in Balodabazar | बलौदाबाजार में कलेक्टर ने खरीदे मिट्टी के दिए: बाजार पहुंचकर स्थानीय कारीगरों का उत्साह बढ़ाया; पटाखा दुकानों का निरीक्षण – baloda bazar News
Breaking News

Collector bought earthen lamps in Balodabazar | बलौदाबाजार में कलेक्टर ने खरीदे मिट्टी के दिए: बाजार पहुंचकर स्थानीय कारीगरों का उत्साह बढ़ाया; पटाखा दुकानों का निरीक्षण – baloda bazar News

By adminOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4ee9dcaf 9d7d 44c7 93d9 b65b8acb885c 1760755054312
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने बाजार पहुंचकर स्थानीय कारीगरों से मिट्टी के दीये, ग्वालिन और धान की बाली से निर्मित फरी खरीदी। उन्होंने कारीगरों का उत्साह बढ़ाया और आसपास के कुम्हार परिवारों से उनके व्यापार और हालचाल की जानकारी ली।

.

बलौदाबाजार के रहने वाले बुधराम पांडे ने बताया कि दीयों की बिक्री अच्छी हो रही है। नगर पालिका ने भी किसी प्रकार का टैक्स नहीं लिया है, जिससे लोगों में उत्साह है।

f5c730ea b91d 4011 b318 5abd0288bb60 1760755054313

स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की अपील

कलेक्टर सोनी ने कहा कि मिट्टी के दीये पूरी तरह से प्राकृतिक, पर्यावरण के लिए सुरक्षित और स्वच्छ विकल्प हैं। इनमें एक अद्वितीय पारंपरिक आकर्षण होता है, जो त्योहारों की वास्तविक भावना को दर्शाता है और हमारी सदियों पुरानी भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।

उन्होंने लोगों से इस दीपावली पर मिट्टी के दीये खरीदने और स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की अपील की, ताकि कुम्हारों और छोटे कारीगरों के परिवारों को आर्थिक मदद मिल सके।

88cdee5f 0cd7 4aea 87f4 97d64be6a1fe 1760755054314

सुरक्षा पहलुओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश

कलेक्टर ने नगर पालिका को स्थानीय कारीगरों को अपने उत्पाद बेचने के लिए शहर में व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने और उनसे किसी प्रकार का टैक्स न लेने के निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर सोनी ने दशहरा मैदान में लगी पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन करने, अपने सामानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम, संपर्क केंद्र या समाधान सेल के नंबर पर संपर्क करने को कहा। उन्होंने डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

कलेक्टर ने अधिकारियों को बिजली वायरिंग सहित अन्य सुरक्षा पहलुओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम प्रकाश कोरी, एसडीओपी निधि नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ff199000 e0e6 407e ad36 561f3a6b6d7d 1760755054310



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सूरजपुर पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले:कई थाना प्रभारियों का तबादला, डीआईजी एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने जारी किए आदेश

June 13, 2026

बलरामपुर में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या:लोगों की बात सुनकर पति भड़का, हाथ-मुक्कों, लात और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पति गिरफ्तार

June 13, 2026

मां परिवार की रोशनी है विषय पर महिला सम्मेलन आयोजित:संत जोसेफ महागिरजाघर में महिलाएं हुई शामिल, डीनरी स्तर की नई कमेटी का गठन

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073868
Views Today : 6
Views Last 7 days : 1579
Views Last 30 days : 6244
Total views : 98043
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.