एमसीबी जिले में पिछले एक हफ्ते से शीतलहर का प्रकोप जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा अब तक रैनबसेरा नहीं खोला गया है, जिससे यात्रियों और जरूरतमंदों को परेशानी का सामना करना पड़ र
.
ठंड बढ़ने के कारण शाम होते ही सड़कों पर आवाजाही कम हो जाती है। लोग केवल अतिआवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन ने शहर के चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है, जिसका सहारा लेकर लोग ठंड से बचाव कर रहे हैं। कुछ लोग निजी स्तर पर भी अलाव जलाकर ठंड से राहत पा रहे हैं।

जिला मुख्यालय में नहीं खुला रैनबसेरा
हालांकि, नगर पालिका ने अलाव की व्यवस्था तो की है, लेकिन जिला मुख्यालय में अब तक रैनबसेरा नहीं खोला गया है। इससे उन लोगों को विशेष रूप से दिक्कत हो रही है, जिन्हें रात के समय अपने गंतव्य तक जाने के लिए कोई साधन नहीं मिलता।
रैनबसेरा न खुलने के कारण जिला मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों को रात बिताने में परेशानी हो रही है। इस स्थिति ने जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

<
