Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Coal scam in Korba: 3 more accused arrested | कोरबा में कोयला हेराफेरी केस, 3 और आरोपी गिरफ्तार: साइडिंग पर कोयला डंप नहीं किया, टीपी जमा कर भेजा दूसरी जगह, कुल 13 पकड़े गए – Korba News
Breaking News

Coal scam in Korba: 3 more accused arrested | कोरबा में कोयला हेराफेरी केस, 3 और आरोपी गिरफ्तार: साइडिंग पर कोयला डंप नहीं किया, टीपी जमा कर भेजा दूसरी जगह, कुल 13 पकड़े गए – Korba News

By adminDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
cad0dcd8 4805 4e63 b52d f63b3c96ab94 1767023161246
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



cad0dcd8 4805 4e63 b52d f63b3c96ab94 1767023161246

कोरबा में कोयला हेराफेरी के एक मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए कुल आरोपियों की संख्या 13 हो गई है। यह मामला गेवरा खदान से निजी कंपनी के लिए भेजे गए कोयले की हेराफेरी से जुड़ा है।

.

गिरफ्तार किए गए नए आरोपियों में सूरज खांडे, जगदेव भास्कर और राहुल वस्त्रकार शामिल हैं। इनमें से एक सुपरवाइजर, दूसरा पेट्रोलिंग टीम का सदस्य और तीसरा जीपीएस हटाने का विशेषज्ञ है। इन पर कोयले की हेराफेरी के साथ-साथ तकनीकी छेड़छाड़ करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी टीपी जमा कर कोयला दूसरी जगह भेजते थे

पुलिस के अनुसार, आरोपी जयरामनगर साइडिंग पर कोयला डंप करने के बजाय सिर्फ टीपी (ट्रांसपोर्ट परमिट) जमा कर कोयले को दूसरी जगह खपा देते थे। अब तक लगभग 5 लाख 76 हजार रुपये मूल्य के 365 टन कोयले की हेराफेरी का पता चला है। इस मामले में 6 ट्रेलर भी जब्त किए गए हैं।

दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि अदानी कंपनी की शिकायत पर यह जांच शुरू की गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि पहले भी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और हाल ही में तीन और गिरफ्तारियां हुई हैं।

मामले में पुलिस की जांच जारी

इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लक्ष्मण कुमार (25), तुषार खंडे (24), गोपी किशन सोनझरी (22), दुर्गेश कुमार साहू (22) और अतीक मेमन (26) सहित अन्य शामिल हैं। पुलिस की जांच जारी है और संलिप्तता सामने आने पर और गिरफ्तारियां की जा रही हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हिट एंड रन मुआवजा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

June 27, 2026

Chhattisgarh Truck Driver Hits Child | Police Chase

June 27, 2026

बीजापुर में युवक पर भालू का हमला:युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, वन विभाग ने किया अलर्ट

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076473
Views Today : 333
Views Last 7 days : 3743
Views Last 30 days : 11548
Total views : 106548
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.