Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में वास्तविक से ज्यादा महसूस हो रही गर्मी:रायपुर दुनिया का 19वां सबसे गर्म शहर, शाम 7:30 बजे पारा 42 डिग्री
Breaking News

छत्तीसगढ़ में वास्तविक से ज्यादा महसूस हो रही गर्मी:रायपुर दुनिया का 19वां सबसे गर्म शहर, शाम 7:30 बजे पारा 42 डिग्री

By adminMay 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 1 1779476673
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 1 1779476673
छत्तीसगढ़ में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। जेठ की इस भीषण गर्मी से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं, लेकिन इस बार सबसे बड़ा खतरा ये है कि दिन की भीषण लू के बाद रातें भी गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। हालत ये है कि जितना तापमान दर्ज हो रहा है, उससे कहीं ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। इस बीच, प्रदेश में लगातार चौथे दिन भीषण लू चली। प्रदूषण और मौसम विश्लेषण साइट एक्यूआई.इन के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी रायपुर तो दुनिया के सबसे गर्म शहरों में 19वें नंबर पर पहुंच गई। यहां दोपहर करीब 2 बजे तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी का सितम ऐसा रहा कि सूर्य ढलने के बाद भी राहत नहीं थी। शाम 7:30 बजे रायपुर में पारा 42 डिग्री सेल्सियस चल रहा था, जो सूडान के खार्तूम के बाद दुनिया में दूसरा सर्वाधिक था। इतना तापमान भिलाई और दुर्ग में दर्ज किया गया। दोनों शहर शाम 7:30 बजे दुनिया के 11वें और 18वें सबसे गर्म रहे। महासमुंद का तापमान भी इस दौरान 41 डिग्री रहा। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में पश्चिम से आ रही शुष्क हवा के कारण दिन और रात का तापमान इन दिनों सामान्य से अधिक है। सुबह 8 बजे से गर्म हवा झुलसाने लगे हैं। घरों की छतों पर लगे ओवरहैड टैंकों का पानी गर्म होने लगा है। दोपहर 12 बजे के आसपास ही दिन का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच जा रहा है। मस्तूरी बाजार में मिला व्यक्ति का शव, लू से मौत की आशंका: बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में 75वर्षीय बुजुर्ग बाजार के पास मृत मिला। जूता दुकान के बाहर उसका शव पड़ा था। बुजुर्ग दो माह से जोंधरा में था और भिक्षा मांगकर जीवन यापन कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार दो दिन से वह बीमार था। भीषण गर्मी और लू के बीच भी वह बाजार के पास ही पड़ा था। सूचना मिलने पर मस्तूरी पुलिस पहुंची और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आगे क्या: 27 मई तक प्रदेश में तेज गर्मी, लू चलेगी प्रदेश में अगले पांच दिनों तक तेज गर्मी पड़ेगी। इस दौरान एक-दो जगहों पर लू चलेगी। 27 मई तक दिन और रात के तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। शुक्रवार को राजधानी समेत पूरे प्रदेश में तेज गर्मी चली और लू के हालात बने रहे। यह पूरा सप्ताह इसी तरह बीतेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जल्द ही युवा व महिला टीम का किया जाएगा गठन:सर्व यादव समाज ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी

May 23, 2026

25 साल की नौकरी पर 120 किमी दूर ऑडिट ऑफिस तक नहीं पहुंची फाइल

May 23, 2026

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गिरे, 1 युवक की मौत

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071654
Views Today : 99
Views Last 7 days : 2136
Views Last 30 days : 4707
Total views : 94041
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.