Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CM साय ने जांजगीर में लगाई जन चौपाल:कोसला गांव में योजनाओं की ली जानकारी, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश
Breaking News

CM साय ने जांजगीर में लगाई जन चौपाल:कोसला गांव में योजनाओं की ली जानकारी, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश

By adminMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d3586456 f873 4267 bd3a 88be8de55b88 1778922889772
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d3586456 f873 4267 bd3a 88be8de55b88 1778922889772
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को ‘सुशासन तिहार’ के तहत जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम कोसला पहुंचे। उनके अचानक दौरे से प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए, जबकि ग्रामीणों में उत्सुकता देखी गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्यमंत्री से मिलने मौके पर पहुंचे। ग्राम कोसला पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री साय ने माता कौशल्या जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने गांव में पीपल के पेड़ के नीचे जन चौपाल का आयोजन किया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। सीएम ने योजनाओं की ली जानकारी जन चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, पेयजल व्यवस्था और सड़क मरम्मत जैसे विकास कार्यों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने इस अवसर पर राजस्व संबंधी कई समस्याएं भी मुख्यमंत्री के सामने रखीं। समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व मामलों में लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए कलेक्टर को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई विकास कार्यों की घोषणाएं की मुख्यमंत्री साय ने ग्राम कोसला में कई विकास कार्यों की घोषणाएं भी कीं। इनमें माता कौशल्या मंदिर का विस्तार, हाई स्कूल भवन का निर्माण, महिला कमांडो भवन और स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए भवन निर्माण शामिल हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जल जीवन मिशन कार्य में अनियमितता उजागर:बलरामपुर में ठेकेदार को नोटिस, कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल करने की चेतावनी

May 16, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:प्राइवेट पार्ट में डाला लोहा, चलती कार में आग, सरकारी फिजूलखर्च पर रोक, बच्चे की किडनैपिंग, बड़ी मां को उम्रकैद

May 16, 2026

अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:'रिक्त पद नहीं' कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता

May 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070658
Views Today : 217
Views Last 7 days : 1279
Views Last 30 days : 3842
Total views : 92122
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.