Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Clouds received 310.5 mm of rain in September, quota fulfilled, 4 dams overflowing | सितंबर में 310.5 मिमी बरसे बादल, कोटा पूरा, 4 बांध छलक रहे – Balod News
Breaking News

Clouds received 310.5 mm of rain in September, quota fulfilled, 4 dams overflowing | सितंबर में 310.5 मिमी बरसे बादल, कोटा पूरा, 4 बांध छलक रहे – Balod News

By adminOctober 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
206 175923701168dbd393ec35a 30balod12
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



206 175923701168dbd393ec35a 30balod12

.

मंगलवार को मानसून सीजन का चार माह पूरा हुआ। अधिकांश समय तक धूप के बीच बादल छाए रहे। शाम 6 बजे तक बारिश नहीं होने की स्थिति मंे लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। जिले में सितंबर में 310.5 मिमी औसत बारिश हुई है। जो अगस्त की तुलना में 43.4 मिमी कम है। अगस्त माह में 353.9 मिमी बारिश हुई थी। हालांकि अगस्त की तुलना में कम बारिश होने के बावजूद सितंबर का कोटा पूरा हो चुका है। जो शुभ संकेत है।

सितंबर में बारिश का कोटा 280.1 मिमी है। इस लिहाज से कोटा पूरा होने के अलावा 30.4 मिमी ज्यादा पानी गिरा है। जिले में 1 जून से लेकर 30 सिंतबर तक 1251.3 मिमी बारिश हो चुकी है। जो औसत (1053.9 मिमी) से 197.4 मिमी ज्यादा है। मौसम विभाग व भू-अभिलेख शाखा के अनुसार इस साल मानसून सीजन में बालोद तहसील में 1324 मिमी, गुरूर में 1090.3 मिमी, गुंडरदेही में 1263.4 मिमी, डौंडी में 1299.3 मिमी, डौंडीलोहारा में 1224.2 मिमी, अर्जुंदा में 1210.4 मिमी, मार्रीबंगला देवरी में 1347.6 मिमी बारिश हो चुकी है। पिछले कई दिन से अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास है।

धूप खिल रही है, बादल छा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में हो सकती है। इसके पहले द्रोणिका, चक्रवात कभी सक्रिय तो कभी कमजोर होने से अधिकांश समय तक धूप-बादल के आसार है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बुधवार को धूप के बीच बादल छाए रहने का अनुमान है। दिन का पारा 30 डिग्री के आसपास होने से लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।

सिंचाई और पेयजल के लिए चार बांधों पर निर्भर, जानें कैसी स्थिति तांदुला- कुल जलभराव क्षमता 38.50 फीट है। वर्तमान में क्षमता से 1.36% ज्यादा पानी भरा है। 38.80 फीट पानी होने से ओवरफ्लो हो रहा है। खरखरा- कुल जलभराव क्षमता 30 फीट है। वर्तमान में निर्धारित क्षमता से 5.48% ज्यादा पानी भरा है। 31 फीट पानी होने से आेवरफ्लो हो रहा है। गोंदली- कुल जलभराव क्षमता 34.10 फीट है। वर्तमान में क्षमता से 0.59% ज्यादा पानी भरा है। 34.30 फीट पानी होने से ओवरफ्लो हो रहा है। मटियामोती- कुल जलभराव क्षमता 20.70 फीट है। वर्तमान में निर्धारित क्षमता से 2.08% ज्यादा पानी भरा है। 20.80 फीट पानी होने से आेवरफ्लो हो रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराबी कार ड्राइवर ने ट्रेलर को टक्कर मारी:अनियंत्रित होकर नाली में घुसी कार, 68 शराबियों पर कार्रवाई

May 6, 2026

कोंडागांव में 38.37 करोड़ की लागत से बनेंगे सड़क:केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के तहत होगा निर्माण

May 6, 2026

जांजगीर-चांपा जिले में छात्र ने कुदरी बैराज से लगाई छलांग:दोस्त को बताया 11वीं में फेल होने पर उठाया कदम, तलाश जारी

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069682
Views Today : 35
Views Last 7 days : 589
Views Last 30 days : 3828
Total views : 90726
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.