![]()
भिलाई|स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छग ने 146वें सप्ताह लगातार सफाई अभियान चलाया। इस दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रतिमा स्थल चौक, प्रियदर्शिनी परिसर, में साफ-सफाई कर अनावश्यक खरपतवार, झिल्ली, सूखे-पत्ते, कागज, दोना पत्तल आदि को एकत्रित कर पूर्व निर्धारित
.
समिति के आजीवन सदस्य चितरंजन दुर्गा देशमुख के मार्गदर्शन में भुवनेश्वर (उड़ीसा) के गणेश मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई कर कचरे को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया। वहां के लोगों को भी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर छग अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, कार्तिक राम चंद्राकर, महेंद्र यादव, सरोज टहनगुरिया, चितरंजन दुर्गा देशमुख, भागीरथी सिन्हा, दाऊ लाल बघेल आदि मौजूद थे।
<
