Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » YouTuber Arrested, Rs 27,070 Recovered
Breaking News

YouTuber Arrested, Rs 27,070 Recovered

By adminJune 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b1a8babf 6a5a 4574 b166 c62229edb473 1782400893786
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में ‘सजग कोरबा – सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत साइबर थाना ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की राशि में से 27,070 रुपए नकद बरामद किए हैं। आरोपी यूट्यूब से सीखकर लोगों को बैंक लोन का

.

आरोपी की पहचान पुष्पेन्द्र कुमार मेहर (25 वर्ष) निवासी सेमरा, थाना डबरा, जिला शक्ति, हाल मुकाम रिस्दी, थाना बालको के रूप में हुई है। वह लोगों को आसान किस्तों पर लोन दिलाने का लालच देता था। पुष्पेन्द्र विभिन्न व्यक्तियों को अपने प्रभाव में लेकर उनके नाम पर सिम कार्ड लेता था और उन्हीं सिम का उपयोग साइबर अपराधों के लिए करता था। ठगी के बाद वह साक्ष्य मिटाने के लिए सिम कार्ड नष्ट कर देता था।

484cdc2d e7b0 4567 aa43 4c0d65ea667a 1782400835821

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 2023 में भी एक व्यक्ति को लोन का झांसा देकर 40,000 रुपए की ठगी की थी। ताजा मामले में, 22 जून 2026 को आरोपी ने रूमगढ़ा चौक में व्यवसाय करने वाली महिला नोनी बाई यादव को 11,000 रुपए मासिक किस्त पर 5,00,000 रुपए का लोन दिलाने का लालच दिया।

आरोपी ने महिला के फोन में PhonePe चलाकर 40,500 रुपए एक अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करवा दिए। उसने पहले ही उस खाताधारक को लोन दिलाने का झांसा देकर उसका QR कोड ले लिया था। बाद में वह उस व्यक्ति के साथ बैंक गया और खाते से नकद निकालकर अपने पास रख लिया।

पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसके पास से 27,070 रुपए नकद बरामद किए गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले व नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा की टीम ने की।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति:32 निकायों में 200 से ज्यादा नामों की लिस्ट जारी, रायपुर में सबसे ज्यादा 11 अपॉइंट

June 26, 2026

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज:न्यायमूर्ति रंजना देसाई होंगी अध्यक्ष, 5 सदस्यीय समिति बनाएगी ड्राफ्ट; सभी धर्मों के पर्सनल लॉ होंगे समाप्त

June 25, 2026

बलरामपुर में बिजली गिरी, दो युवकों की मौत:कंदरी गांव की घटना, बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दोनों, चपेट में आए

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075620
Views Today : 18
Views Last 7 days : 2824
Views Last 30 days : 10656
Total views : 105461
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.