चिराग बोले-छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में हैं पिता के समर्थक:रायपुर में कहा- ये प्रायोरिटी स्टेट में शामिल; चुनाव लड़ेगी लोक जनशक्ति पार्टी

छत्तीसगढ़ की राजनीति में अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी में है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि LJP (रामविलास) छत्तीसगढ़ में भी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ उन राज्यों में शामिल है, जहां उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के समर्थक बड़ी संख्या में रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पार्टी का संगठन भी मजबूत है। ऐसे में पार्टी अब यहां अपनी राजनीतिक और चुनावी सक्रियता बढ़ाएगी। चिराग पासवान ने कहा कि LJP (रामविलास) छत्तीसगढ़ में संगठन को और मजबूत करने के साथ आगे बढ़ने की दिशा में काम करेगी। चिराग बोले- संगठन की स्थिति भी यहां मजबूत दरअसल, केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को दोपहर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से वे सीधे जेल रोड स्थित मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित युवा संवाद 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से संवाद किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ में पार्टी के विस्तार की वजह बताते हुए अपने पिता रामविलास पासवान से जुड़े पुराने जनसमर्थन का हवाला दिया। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ में उनके पिता के समर्थकों की संख्या काफी रही है और पार्टी के संगठन की स्थिति भी यहां मजबूत है। चिराग पासवान ने कहा कि इसी आधार पर पार्टी राज्य में अपनी गतिविधियां बढ़ाने और चुनावी राजनीति में उतरने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा उन्होंने युवाओं के साथ संवाद जरूरी बताया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि वहां पार्टी की भूमिका अभी तय होना बाकी है। उन्होंने नागालैंड का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां एलजेपी के दो विधायक हैं, लेकिन पार्टी ने गठबंधन से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। यूपी में भी हम तैयार हैं।
……………….. चिराग पासवान से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ‘यूथ बोले तो’ में चिराग का जेन-जी कनेक्ट: बारिश के बीच जींस-टीशर्ट वाली एंट्री, चिराग CM बनाने की मांग; युवा बोले- पेपरलीक रुके, रोजगार मिले पटना के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में गुरुवार को भारी बारिश में भी दोपहर से ही युवाओं की भीड़ जुटने लगी थी। मैदान में कहीं DJ की तेज धुन सुनाई दे रही थी तो कहीं युवा अपने दोस्तों के साथ सेल्फी और वीडियो बना रहे थे। इसी माहौल के बीच LJP (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जींस-टीशर्ट में युवाओं के बीच पहुंचे। चिराग की एंट्री के बाद युवाओं में खासा उत्साह दिखा। पढ़ें पूरी खबर…




