![]()
चिरमिरी | नगर पालिका निगम कार्यालय चिरमिरी के सभागार में पोषण माह 2025 के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर रामनरेश राय रहे। दीप प्रज्वलन व स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महापौर ने कहा कि पोषण माह का उद्
.
उन्होंने कहा कि महिलाएं और बच्चे समाज की नींव होते हैं, और उनके पोषण की जिम्मेदारी हम सभी की है। महापौर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिन बहनों के समर्पित कार्यों की सराहना की और उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि नगर के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास सुनिश्चित हो रहा है। इस अवसर पर महापौर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में परोसे जा रहे संतुलित आहार का स्वाद भी लिया और उसे स्वादिष्ट व स्वास्थ्यवर्धक बताया। कार्यक्रम में सभापति संतोष सिंह, एमआईसी सदस्य रामअवतार, निगम सचिव श्याम देशपांडे, परियोजना अधिकारी समेत कई अधिकारी, कर्मचारी व नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।
<
