![]()
मुंगेली | गुरु घासीदास जयंती के आयोजन की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने ग्राम सेतगंगा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संभावित आगमन को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियों को प्र
.
उन्होंने हेलीपैड का निरीक्षण कर वहां पहुंच मार्ग, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने पानी, बिजली, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पार्किंग, हेलीपैड और भीड़ प्रबंधन सहित संपूर्ण तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानक के अनुरूप जल्द दुरुस्त की जाएं। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह, चंद्रभान बारमते, उमाशंकर साहू, दीनानाथ केशरवानी, मानिकलाल सोनवानी, तरुण पाटले उपस्थित रहे।
<
