Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chief Minister Rural Bus Scheme launched | मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना शुरू: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 2 रूटों पर बसें संचालित; महिलाएं कर रही सुकन्या समृद्धि में निवेश – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Chief Minister Rural Bus Scheme launched | मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना शुरू: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 2 रूटों पर बसें संचालित; महिलाएं कर रही सुकन्या समृद्धि में निवेश – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminOctober 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c4f878a1 e00a 4bd3 bfd2 d3be0bc4ef4f1759581156223 1759633551
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर से मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी दो रूटों पर ग्रामीण बसें संचालित की जाएंगी। यह पहल ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों के जीवन को सुविधाजनक बनाने

.

योजना के अंतर्गत पहला रूट राजपुर–परसगुड़ी-चिलमाकला-नर्सिंगपुर को जोड़ेगा, जबकि दूसरा रूट रामानुजगंज–बहरचुरा–चरगड-चेरवाहदेही– भितरचुरा तक संचालित होगा। 4 अक्टूबर 2025 को स्थानीय लोगों द्वारा भीतरचुरा से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इन रूटों पर बस सेवा शुरू होने से आमजनों में काफी उत्साह है। अब ग्रामीण अंचल के लोगों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जिला मुख्यालय तक पहुंचने में समय की बचत होगी और यात्रा आसान हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ाना है। लंबे समय से ग्रामीण अंचल में सड़क परिवहन की कमी एक बड़ी समस्या रही है, जिससे लोगों को सरकारी दफ्तर, बैंक, अस्पताल या शिक्षा संस्थानों तक पहुंचने में कठिनाई होती थी।

इस योजना के माध्यम से अब ग्रामीण सीधे अपने जिला और ब्लॉक मुख्यालय तक बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे, जिससे उनकी यात्रा समयबद्ध होगी। इससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी, यात्रा का समय घटेगा और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार से जुड़ी सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुंच बढ़ेगी। ग्रामीण लोग रोजगार और सामाजिक गतिविधियों के लिए आसानी से शहरों तक पहुंच पाएंगे।

21d261eb 77d7 4d87 ac25 93dc9784be2c1759581454086 1759633559

महतारी वंदना योजना: महिला ने बेटी के लिए की बचत

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी महतारी वंदना योजना का लाभ अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। जिले के राजपुर विकासखंड की बिदवंती यादव ने इस योजना की राशि का सदुपयोग कर अपनी बेटी अयांशी के भविष्य को संवारने की मिसाल पेश की है।

गृहिणी बिदवंती यादव को महतारी वंदना योजना के तहत प्रतिमाह ₹1000 की सहायता राशि मिलती है। आमतौर पर परिवार इस राशि को घरेलू खर्चों में लगाते हैं, लेकिन श्रीमती यादव ने इसमें से हर महीने ₹300 की राशि बेटी अयांशी यादव के नाम खुले सुकन्या समृद्धि खाते में जमा करना शुरू किया है।

उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने अयांशी के नाम यह खाता खुलवाया था, लेकिन आर्थिक कठिनाइयों के कारण नियमित निवेश संभव नहीं हो पा रहा था। अब शासन की सहायता से यह बचत दोबारा शुरू हो पाई है, जिससे बेटी की शिक्षा और भविष्य सुरक्षित होता दिख रहा है।

श्रीमती यादव केवल महतारी वंदना योजना ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का भी लाभ ले रही हैं। इन योजनाओं ने उन्हें मातृत्व के समय सहयोग देने के साथ-साथ बच्ची की पढ़ाई में निवेश करने का आत्मविश्वास भी दिया है। वे भावुक होकर कहती हैं, “बेटी को पढ़ाना मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। पहले उसका भविष्य अधूरा लगता था, अब सरकार की मदद से वह सपना पूरा होता दिख रहा है।”

श्रीमती बिदवंती की यह पहल अन्य माताओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने साबित किया है कि यदि सरकारी योजनाओं का उपयोग सोच-समझकर किया जाए, तो वे केवल सहायता नहीं, बल्कि परिवार की दिशा और दशा दोनों बदल सकती हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में 72 लाख का गांजा जब्त,दो तस्कर गिरफ्तार:ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे, वन विभाग ने चेकिंग के दौरान कार से पकड़ा

April 21, 2026

पेड़ पर बैठा तोता,नीचे उतारने बहाया हजारों लीटर पानी,VIDEO:नारायणपुर में अधिकारी ने बुलाया फायर-ब्रिगेड, बौछारें पड़ने पर नीचे गिरा, गर्मी में पानी की बर्बादी

April 21, 2026

27 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र:महिला आरक्षण बिल पर सरकार लाएगी निंदा प्रस्ताव

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068239
Views Today : 115
Views Last 7 days : 1087
Views Last 30 days : 4188
Total views : 89198
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.