Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chief Justice reached the district court during the holidays | छुटि्टयों के बीच जिला कोर्ट पहुंचे चीफ जस्टिस: रायगढ़-खरसिया-सक्ती और जांजगीर-चांपा में किया अचानक निरीक्षण; न्यायिक अफसरों से कहा- लंबित केस जल्दी निपटाएं – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Chief Justice reached the district court during the holidays | छुटि्टयों के बीच जिला कोर्ट पहुंचे चीफ जस्टिस: रायगढ़-खरसिया-सक्ती और जांजगीर-चांपा में किया अचानक निरीक्षण; न्यायिक अफसरों से कहा- लंबित केस जल्दी निपटाएं – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img 20251024 wa0169 1761346997
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छुट्टियों में जिला न्यायालय पहुंचे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा।

दिवाली की छुट्टियों के बीच चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा बिलासपुर संभाग के जिलों के कोर्ट का अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। शुक्रवार (24 अक्टूबर) को इस दौरान उन्होंने रायगढ़, खरसिया, सक्ती और जांजगीर-चांपा में अदालतों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

.

साथ ही न्यायिक अफसरों की बैठक लेकर पुराने और लंबित केस का तुरंत निराकरण करने सहित कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। चीफ जस्टिस सिन्हा ने रायगढ़ में वकीलों से मुलाकात करने के बाद जिला कोर्ट का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने पिछले निरीक्षण की कमियों दूर करने पर संतुष्टि जताई। उन्होंने रायगढ़ के वकीलों से चर्चा कर कोर्ट की गतिविधियों की जानकारी ली। फिर न्यायिक अधिकारियों की बैठक लेकर पुराने और लंबित मामलों की प्राथमिकता के साथ सुनवाई करने के निर्देश दिए।

न्यायिक अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

न्यायिक अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

चीफ जस्टिस बोले- प्राथमिकता तय कर केस की सुनवाई करें

चीफ जस्टिस ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सालों से लंबित और पुराने प्रकरणों को नियमानुसार और प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि जिला न्यायाधीश ऐसे केस में प्राथमिकता तय करें कि किन-किन मामलों में तुरंत सुनवाई की जरूरत है।

निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार सहित अन्य न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। पूर्व निरीक्षण में पाई गई कमियों के निराकरण पर चीफ जस्टिस सिन्हा ने संतोष जताया। इस दौरान रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव, संयुक्त रजिस्ट्रार कम पीपीएस एमवीएलएन सुब्रहमन्यम और प्रोटोकॉल ऑफिसर आरएस. नेगी भी उपस्थित रहे।

चीफ जस्टिस ने निरीक्षण के दौरान वकीलों से भी चर्चा की।

चीफ जस्टिस ने निरीक्षण के दौरान वकीलों से भी चर्चा की।

खरसिया, सक्ती और जांजगीर-चांपा में किया निरीक्षण

इसके बाद चीफ जस्टिस ने खरसिया और सक्ती के न्यायालयों का निरीक्षण किया। सिविल न्यायालय खरसिया के नवीन न्यायालय भवन का निरीक्षण किया। खरसिया में भी उन्होंने वकीलों से चर्चा की और न्यायिक अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने पार्किंग में उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

फिर सक्ती के न्यायालय का निरीक्षण किया। यहां सभी कक्षों और अनुभागों का जायजा लिया। व्यवस्था पर संतोष जताया। अंत में जांजगीर-चांपा में साफ-सफाई पर संतोष जताया और न्यायालयीन प्रकरणों के जल्द निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोंडागांव में 'हेलमेट बैंक' की शुरुआत:सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए जिला प्रशासन की नई पहल, 400 से अधिक लोगों को मिला लाभ

April 30, 2026

Chhattisgarh 10th Board Results: Girls Top 5 Districts, Merit List Tight

April 30, 2026

कोंडागांव के सोनाबाल में शिक्षा प्रमाण पत्र वितरण:बच्चों को वार्षिक परिणाम के साथ 'न्यौता भोज' भी मिला

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069308
Views Today : 124
Views Last 7 days : 978
Views Last 30 days : 4083
Total views : 90312
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.