Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhhattisgarh Weather Update| Monsoon Back Surguja Bastar | छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन में मानसून वापसी के आसार: सरगुजा से विदाई की तैयारी, दक्षिण-मध्य हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhhattisgarh Weather Update| Monsoon Back Surguja Bastar | छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन में मानसून वापसी के आसार: सरगुजा से विदाई की तैयारी, दक्षिण-मध्य हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी – Chhattisgarh News

By adminOctober 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ezgif 3 f7a857902c1708746056 1760150753
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं।

छत्तीसगढ़ से अगले दो से तीन दिनों में मानसून की वापसी शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। हालांकि, मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध

.

पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा दुर्ग जिले के भिलाई में 58.6 मिमी हुई है। वहीं, अधिकतम तापमान 32.02 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री पेंड्रारोड में रिकॉर्ड किया गया है।

तस्वीर रायपुर की जहां शुक्रवार को कुछ हिस्सों में बारिश हुई थी।

तस्वीर रायपुर की जहां शुक्रवार को कुछ हिस्सों में बारिश हुई थी।

अक्टूबर में अब-तक 109% ज्यादा बरसा पानी

इस बार अक्टूबर माह में अब तक सामान्य से 109% अधिक बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर 8 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 28.3 मिमी वर्षा होती है और मानसून लौट चुका होता है, लेकिन इस बार अब तक 59.1 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

comp 14 2 1760150696

10 दिन देरी से लौटेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर तक हुई बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है, जबकि इसके बाद की बारिश को ‘पोस्ट मानसून’ यानी मानसून के बाद की बारिश माना जाता है।

फिलहाल देश के कई हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा की तरफ से मानसून लौटना शुरू होता है, लेकिन इस बार वापसी में देरी हो रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में मानसून करीब 15 अक्टूबर के बाद लौटेगा, यानी सामान्य से करीब 10 दिन देरी से।

zkk19 july slide 0217528334151757614451 1757732055

बलरामपुर में सामान्य से 52% ज्यादा बरसा पानी

प्रदेश में अब तक 1167.4 मिमी औसत बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 524.5 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50% कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। जबकि बलरामपुर में 1520.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 52% ज्यादा है। ये आंकड़े 30 सितंबर तक के हैं।

zkk19 july slide 0317528334641757614468 1757732062

जानिए क्यों गिरती है बिजली

बादलों में मौजूद पानी की बूंदें और बर्फ के कण हवा से रगड़ खाते हैं, जिससे उनमें बिजली जैसा चार्ज पैदा होता है। कुछ बादलों में पॉजिटिव और कुछ में नेगेटिव चार्ज जमा हो जाता है। जब ये विपरीत चार्ज वाले बादल आपस में टकराते हैं तो बिजली बनती है।

आमतौर पर यह बिजली बादलों के भीतर ही रहती है, लेकिन कभी-कभी यह इतनी तेज होती है कि धरती तक पहुंच जाती है। बिजली को धरती तक पहुंचने के लिए कंडक्टर की जरूरत होती है। पेड़, पानी, बिजली के खंभे और धातु के सामान ऐसे कंडक्टर बनते हैं। अगर कोई व्यक्ति इनके पास या संपर्क में होता है तो वह बिजली की चपेट में आ सकता है।

zkk19 july slide 0117528334381757614483 1757732107



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आज से कांग्रेस जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग, सचिन पायलट करेंगे शुरुआत:गांवों में रुकेंगे नेता, मनरेगा-नशे और संगठन पर होगी चर्चा; राहुल गांधी भी देंगे मार्गदर्शन

June 20, 2026

सूरजपुर में सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत:रोड किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, गुस्साई भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग

June 20, 2026

रायपुर में ग्रेडर की टक्कर से महिला की मौत:गुस्साए ग्रामीणों ने मशीन फूंकी, देर रात तक प्रदर्शन

June 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074759
Views Today : 35
Views Last 7 days : 5528
Views Last 30 days : 9547
Total views : 102840
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.