Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सूरजपुर में सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत:रोड किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, गुस्साई भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग
Breaking News

सूरजपुर में सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत:रोड किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, गुस्साई भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग

By adminJune 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 2 1781933293
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 2 1781933293
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसे में ग्राम बैकोना के 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। घटना के बाद गुस्साई ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बैकोना से प्रतापपुर की ओर जा रहे थे। बैकोना से कुछ दूरी पहले डायल-112 की टीम एक ट्रक को रोककर जांच कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सीधे खड़े ट्रक के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस घटना से पूरे बैकोना गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क पर वाहन रोककर जांच की जा रही थी, तो सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए। यह सवाल भी उठाया जा रहा है कि, क्या डायल-112 टीम को नियमित वाहन चेकिंग के लिए वाहन रोकने का अधिकार है। जांच में जुटी पुलिस हालांकि, इस संबंध में पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आज से कांग्रेस जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग, सचिन पायलट करेंगे शुरुआत:गांवों में रुकेंगे नेता, मनरेगा-नशे और संगठन पर होगी चर्चा; राहुल गांधी भी देंगे मार्गदर्शन

June 20, 2026

रायपुर में ग्रेडर की टक्कर से महिला की मौत:गुस्साए ग्रामीणों ने मशीन फूंकी, देर रात तक प्रदर्शन

June 20, 2026

अतिशेष व्याख्याताओं को हाईकोर्ट से राहत नहीं:कहा- जहां छात्र नहीं, वहां शिक्षकों को रखने का कोई औचित्य नहीं,सिंगल बेंच के फैसले पर लगाई मुहर

June 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074757
Views Today : 33
Views Last 7 days : 5526
Views Last 30 days : 9545
Total views : 102838
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.