रात में तेज ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में दिसबंर माह के पहले सप्ताह से कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे लोग ठंड से बचाव के लिए कई तरह के उपाए कर रहे हैं। वहीं सप्ताह भर तक इसी तरह की स्थिति रहने का अनुमान है।
.
नवंबर माह में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था, धीरे धीरे तापमान में गिरावट होने से 13 डिग्री तक पहुंच गया था। अब ठंड पहले से अधिक बढ़ गया और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस में पहुंच गया है।
इससे कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। रात 10 बजे के बाद सड़के विरान हो रही है तो ओस की बूंदे भी गिर रही है। वहीं ग्रामीण इलाको में तापमान में करीब दो डिग्री गिरावट महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार सप्ताह भर न्यूनतम तापमान इसी तरह रहने की संभावना है
तापमान में और गिरावट होने का अनुमान मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार तापमान में और भी गिरावट होने का अनुमान है। शनिवार के बाद बुधवार तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
गुरूवार से तापमान में 1 डिग्री गिरावट होने से न्यूनतम तापमान में 10. 9 डिग्री व अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
अलाव की कर रहे व्यवस्था नगर निगम के सहायक अभियंता सूरज देवांगन ने बताया कि तेज ठंड बढ़ने से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था की जा रही है। तकरीबन 15 जगह लकड़िया अलाव के लिए दे रहे हैं।
जिसमें रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, मेडिकल काॅलेज, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक, अग्रसेन चौक, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, केवड़ाबाड़ी चौक, चक्रधर नगर चौक, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के अलावा अन्य जगह पर व्यवस्था की जा रही है। वहीं कहीं से अलावा के लकड़ियों की डिमांड आने से भी वहां भी लकड़ी उपलब्ध कराई जा रही है।
<
