Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh’s Raigarh Baiga drank goat’s blood, video shows Bal Puja being performed at Maa Mankeshwari Temple | रायगढ़ में बैगा ने पीया 40 बकरों का खून, VIDEO: मां मानकेश्वरी मंदिर में हुई पूजा; मनोकामना पूरी होने पर बलि देने की परंपरा – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh’s Raigarh Baiga drank goat’s blood, video shows Bal Puja being performed at Maa Mankeshwari Temple | रायगढ़ में बैगा ने पीया 40 बकरों का खून, VIDEO: मां मानकेश्वरी मंदिर में हुई पूजा; मनोकामना पूरी होने पर बलि देने की परंपरा – Chhattisgarh News

By adminOctober 7, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 17 1759813250
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बकरों की बलि के बाद बैगा उसका रक्तपान करता है। मान्यता है ऐसा करने से भी बैगा के शरीर में कोई दुष्प्रभाव नहीं होता।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के करमागढ़ में शरद पूर्णिमा के दिन बल पूजा संपन्न हुई। दरअसल, बल पूजा में बलि देने की परंपरा है। सोमवार (6 अक्टूबर) को इसी परंपरा को पूरा किया गया। ग्रामीणों ने 40 बकरों की बलि दी, गांव के बैगा ने सभी बकरे का खून पीया। इसका वीडि

.

ग्रामीण के मुताबिक इतना खून पीने के बाद भी बैगा के शरीर में कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। उनकी माने तो इस दिन बैगा के शरीर में देवी आतीं हैं और वो बलि दिए गए बकरों का खून पीती हैं। बल पूजा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाता है। बताया जा रहा है कि इस बार 40 से अधिक बकरों की बलि दी गई। पहले इसकी संख्या 100 से अधिक होती थी। बलि की ये परंपरा करीब 500 साल से चली आ रही है।

पहले ये 2 तस्वीर देखिए-

महिलाएं अपनी मनोकामना के लिए नारियल लेकर पहुंची थी।

महिलाएं अपनी मनोकामना के लिए नारियल लेकर पहुंची थी।

एक के बाद एक 40 बकरों की बलि चढ़ाई गई।

एक के बाद एक 40 बकरों की बलि चढ़ाई गई।

कई सालों से चली आ रही बलि देने की परंपरा

राज परिवार की कुल देवी मां मानकेश्वरी के मंदिर में यह पूजा हुई। पूजा में बलि देने की परंपरा कई सालों से चली आ रही है। करमागढ़ गांव में स्थापित मंदिर की कई मान्यता है। इसलिए शरद पूर्णिमा के दिन सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। सोमवार दोपहर के बाद से बल पूजा शुरू हुई।

एक घेरे के बाहर श्रद्धालु हाथ जोड़े खड़े थे, जिन श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी हो चुकी थी, वे माता के मंदिर में बकरा और नारियल लेकर पहुंचे थे। पूजा-पाठ के बाद देवी मां का मुख्य बैगा श्याम लाल सिदार के शरीर में हो गया और वह आगे-पीछे झूपते हुए मंदिर के पास पहुंचे।

तब श्रद्धालुओं ने उनके ऊपर दूध डालकर उनका आशीर्वाद लिया। इसी दौरान यहां पूजा-अर्चना कर बकरे की बलि देते हैं। जैसे ही बकरे का सिर धड़ से अलग होता है बैगा उसका खून पी जाते हैं।

मनोकामना पूरी होने के बाद श्रद्धालु दूर दराज से बकरा लेकर पहुंचते हैं।

मनोकामना पूरी होने के बाद श्रद्धालु दूर दराज से बकरा लेकर पहुंचते हैं।

रात में होती है निशा पूजा

इससे पहले 5 अक्टूबर की रात को निशा पूजा हुई। शरद पूर्णिमा के पहली रात में निशा पूजा होती है, उस दिन राजपरिवार से बैगा को एक अंगूठी पहनाई जाती है। यह इतनी ढीली होती है कि यह बैगा उंगली के नाप में नहीं आती, लेकिन शरद पूर्णिमा के दिन बल पूजा के दौरान वह अंगूठी बैगा के हाथों में फीट हो जाती है। जिससे एहसास होता है कि माता का वास बैगा के शरीर में हो गया है।

मनोकामना पूरी होती है

मानकेश्वरी देवी पूजन समिति के पूर्व अध्यक्ष युधिष्ठिर यादव ने बताया कि मां मानकेश्वरी देवी की काफी मान्यता है। बैगा के ऊपर मां मानकेश्वरी देवी सवार होती है। यहां श्रद्धालु रायगढ़ के अलावा दूसरे जिले और ओडिसा से भी आते हैं और अपनी मनोकामना मांगते हैं, जब मन्नत पूरी होती जाती है तो बकरा चढ़ाते हैं।

निशा पूजा के बाद बैगा के शरीर में माता का वास होता है।

निशा पूजा के बाद बैगा के शरीर में माता का वास होता है।

लंबे समय से चली आ रही परंपरा

बल पूजा में पहुंचे घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि मां मानकेश्वरी देवी की क्षेत्र में काफी मान्यता है और लोग यहां पहुंचकर मनोकामना मांगते हैं। पूजा अर्चना करते हैं।

श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है। गोड़ राजा रायगढ़ जिला के राजा चक्रधर सिंह के परिवार से मंदिर की स्थापना की गई थी। तब से परंपरा चली आ रही है। बलि पूजा की मान्यता है श्रद्धालु अपने मन से बलि देते हैं।

………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर में गौ-माता की जय बोलकर युवक ने उंगली काटी,VIDEO: बोला-गाय को ‘राज्य माता’ घोषित करे सरकार; मुंगेली में कारोबारी ने बछड़े को कार से कुचला

comp 841756739594 1759814702

रायपुर में एक युवक ने चापड़ से खुद के हाथ की उंगली काट ली। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक ऐसा करने से पहले बार-बार “गौ माता की जय” का नारा लगाता है। कहता है कि गौ-माता को इंसाफ नहीं मिल रहा, अब हमें बलिदान देना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में 22.63 लाख की धोखाधड़ी:पति को पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 3 लोगों ने ठगा, पति की शिकायत पर FIR दर्ज

June 4, 2026

बालोद के पलारी नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा:यानेश साहू चुने गए अध्यक्ष, 10 वार्ड कांग्रेस के खाते में, भाजपा 5 पर सिमटी

June 4, 2026

Chhattisgarh Congress Alleges BJP Govt Ruining State Over Liquor, Minister Promises Probe

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072837
Views Today : 30
Views Last 7 days : 1364
Views Last 30 days : 5720
Total views : 96364
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.