Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Weather Update| Rain Storm Alert Surguja Bastar Surajpur Balrampur | ‘मोन्था’ का असर…कोंडागांव में पुलिया धंसी: धान की फसल को नुकसान,2 ट्रेनें रद्द,आज 8 जिलों में अलर्ट; कल से मौसम सामान्य होने की संभावना – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Weather Update| Rain Storm Alert Surguja Bastar Surajpur Balrampur | ‘मोन्था’ का असर…कोंडागांव में पुलिया धंसी: धान की फसल को नुकसान,2 ट्रेनें रद्द,आज 8 जिलों में अलर्ट; कल से मौसम सामान्य होने की संभावना – Chhattisgarh News

By adminOctober 30, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1311761732891 1761793492
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोंडागांव जिले के ग्राम आदनार में बारिश से ‘बड़को नाला’ पर बनी पुलिया टूट गई।

चक्रवात ‘मोन्था’ फिलहाल कमजोर पड़ चुका है और पश्चिम की ओर आगे बढ़ रहा है इसके असर से आज सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। बस्तर से जाने वाली 2 यात्री

.

हालांकि कल यानी 31 अक्टूबर के बाद हालात सामान्य हो सकते हैं। इससे पहले प्रदेश में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर देखने को मिला। बस्तर में अचानक हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कहीं खड़ी फसल झुक गई तो कहीं कट चुके धान की बोरियां और ढेर खेतों में भीगकर सड़ने लगे हैं।

वहीं कोंडागांव जिले के ग्राम आदनार में बारिश से ‘बड़को नाला पुलिया’ टूट गई। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। यह पुलिया लिंगोंपथ-मर्दापाल-भाटपाल-नारायणपुर मार्ग को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क पर स्थित है। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई थी।

लगातार बारिश के कारण पुलिया का एक हिस्सा धंस गया और पानी का दबाव बढ़ने से उसका बाकी का हिस्सा भी टूट गया। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन पुल पार नहीं कर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

कोंडागांव जिले के ग्राम आदनार में बारिश से पुल टूटने से आने-जाने में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।

कोंडागांव जिले के ग्राम आदनार में बारिश से पुल टूटने से आने-जाने में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।

बस्तर से जाने वाली 2 यात्री ट्रेनें रद्द

दंतेवाड़ा, बीजापुर, जगदलपुर, सुकमा और नारायणपुर में पिछले 2 दिनों से ठंडी हवाएं चल रही हैं। वहीं कई इलाकों में रात में हल्की बारिश भी हुई है। इधर, तूफान के चलते ओडिशा और आंध्र प्रदेश तक चलने वाली 2 यात्री ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं। 2 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं।

वहीं चक्रवाती तूफान की वजह से छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा में झमाझम बारिश हो रही है। जिससे केके रेल लाइन पर चिमड़पल्ली के नजदीक भारी बारिश की वजह से लैंड स्लाइड हो गया है। रेलवे ट्रैक पर ही चट्टान के टुकड़े और मिट्टी धंस गई है। जिससे रेलवे मार्ग बाधित है। हालांकि, यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। लेकिन मालगाड़ियों की आवाजाही बरकरार है।

comp 114 3 1761793205
r6use9 1761793848

हेल्पलाइन नंबर जारी

वाल्टेयर रेलमंडल ने जगदलपुर समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों में हेल्पडेस्क भी बनाया गया है। जगदलपुर में स्थापित हेल्प डेस्क में यात्रियों की सुविधाओं के लिए हेल्प लाइन नंबर 08912884714 और 08912884715 नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर कॉल कर यात्री जानकारी ले सकते हैं।

सरगुजा संभाग के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से बारिश हो रही है।

सरगुजा संभाग के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से बारिश हो रही है।

8 जिलों में यलो अलर्ट

रायपुर सहित कई इलाकों में सुबह तेज हवाएं चलती रही। मौसम विभाग ने आज भी 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर और जीपीएम शामिल हैं। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।

बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान होने की संभावना है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश का अधिकतम तापमान 30.3°C माना और न्यूनतम तापमान 19.2°C पेंड्रा रिकॉर्ड किया गया।

तस्वीर बस्तर से लगे पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम की है, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

तस्वीर बस्तर से लगे पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम की है, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

अक्टूबर में अब तक 59 फीसदी ज्यादा बारिश

छत्तीसगढ़ से मानसून 15 अक्टूबर तक लौट गया। मानसून सीजन 30 सितंबर को ही खत्म माना जाता है। इसलिए अक्टूबर में होने वाली बारिश को मौसम विभाग सालाना वर्षा के रूप में रिकॉर्ड करता है। इस साल अब तक 1 से 26 अक्टूबर तक 89.4 मिमी पानी गिर चुका है। 26 दिन की औसत वर्षा 56.2 मिमी है। यानी औसत से 59 फीसदी ज्यादा पानी अब तक गिर चुका है।

बारिश का फसलों पर पड़ेगा असर

अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश और तेज हवा का असर फसलों पर पड़ेगा। खेतों में खड़ी फसल तेज हवा और बारिश के कारण खराब हो सकती है। जिन किसानों की फसल की कटाई हो चुकी है और उन्हें सुरक्षित भंडारण नहीं किया होगा तो फसल के भी भीगने की आशंका है।

कृषि मौसम विभाग ने इस संबंध में किसानों को फसलों को बारिश से बचाने की सलाह दी।

image 32 1761707093



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ निगम का विशेष सम्मेलन…5 प्रस्तावों को मिली मंजूरी:महाराणा प्रताप चौक की जगह बदली जाएगी, केवड़ाबाड़ी से मरीन ड्राइव तक बनेगी सड़क

May 7, 2026

Balod Couple Suicide | Train Accident Girlfriend 10th Class

May 7, 2026

चरित्र संदेह में पति ने पत्नी को चूहामार दवा खिलाई:सिम्स में तीन दिन बाद होश आने पर पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069700
Views Today : 3
Views Last 7 days : 556
Views Last 30 days : 3681
Total views : 90744
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.