झाड़ियों से निकलकर जंगली सुअर ने ग्रामीण पर जोरदार हमला कर दिया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक ग्रामीण पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। ग्रामीण अपने मवेशियों को चराने के लिए गया था। तभी झाड़ियों से निकलकर जंगली सुअर ने हमला किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना तमनार रेंज की है।
.
मिली जानकारी के मुताबिक तमनार रेंज के कसडोल सर्किल के गोढ़ी में रहने वाला भुवनेश्वर पटनायक 60 साल सोमवार की दोपहर को अपने मवेशियों को चराने के लिए गया था।
जब वह जंगल कुछ दूर खेतों के पास पहुंचा, तो वहां झाड़ियों में जंगली सुअर छिपा हुआ था। जिसने उसे देखते ही झाड़ियों से निकलकर उस पर हमला कर दिया। इससे वह चीखने-चिल्लाने लगा।
ऐसे में जंगली सुअर हमला कर वहां से वापस जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी लगी, तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन अमला को दी। ऐसे में वनकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे ईलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां बताया जा रहा है कि उसके हाथ में चोट है।

ग्रामीण के हाथ में गंभीर चोट पहुंची, जिसका ईलाज कराया गया
तात्कालिक सहायता राशि दी गई तमनार रेंजर विक्रांत कुमार ने बताया कि दोपहर में घटना घटित हुई। मामले की जानकारी मिलने के बाद घायल का ईलाज कराया गया। उसकी हालत में सुधार है। साथ ही उसे प्रारंभिक तत्कालिक सहायता राशि दी गई।
<
