फाॅरेस्ट बेरियर में पिकअप को रोककर जांच करने पर आरोपी पकड़ाया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मवेशियों को तस्करी के लिए ले जा रहे वाहन को पुलिस ने फॉरेस्ट बैरियर में पकड़ा है। तस्कर पिकअप वाहन में मवेशियों को वाहन में बेरहमी से ठूंसकर ले जा रहे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले एक आरोपी पिकअप छोड़कर भाग गया, जबकि दूसरा
.
मिली जानकारी के अनुसार, डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम धुरकोट निवासी 35 वर्षीय दिनेश कुमार साहू पिछले पांच साल से वन विभाग के पलगढ़ा बैरियर में चपरासी के पद पर काम कर रहा है।
सोमवार की रात ड्यूटी के दौरान, सुबह करीब 4 बजे दो पिकअप वाहन वहां से गुजर रहे थे। दिनेश ने उन्हें रोककर जांच की तो दोनों पिकअप में गौवंश लदे हुए मिले।

मवेशियों को क्रूरतापूर्वक पिकअप में लोडकर परिवहन किया जा रहा था
एक चालक वाहन छोड़कर भागा
मवेशियों को बेरहमी तरीके से ले जाया जा रहा था। जब दिनेश ने इसके बारे में पूछताछ की, तो ड्राइवर टालमटोल करने लगे। दिनेश ने गाड़ियों को किनारे खड़ा करने को कहा, तो एक पिकअप का ड्राइवर मवेशियों से भरी गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया।
आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज दूसरे ड्राइवर से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शेख अमानत बताया और वह जशपुर जिले के ग्राम रोकबहार का रहने वाला है। इसके बाद दिनेश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गाड़ियों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
<
