Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: Teacher of Raigarh Vedic School behaves rudely with a child | वैदिक स्कूल के शिक्षक द्वारा बच्चे से अभद्र व्यवहार: रायगढ़ में NSUI ने किया विरोध प्रदर्शन, DEO ऑफिस के सामने लगाए नारे – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh: Teacher of Raigarh Vedic School behaves rudely with a child | वैदिक स्कूल के शिक्षक द्वारा बच्चे से अभद्र व्यवहार: रायगढ़ में NSUI ने किया विरोध प्रदर्शन, DEO ऑफिस के सामने लगाए नारे – Raigarh News

By adminDecember 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
nsui deo 2 1765966660
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


वैदिक इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन करते हुए

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में संचालित वैदिक स्कूल के शिक्षक के द्वारा क्लास 6 के बच्चे के साथ अभद्र व्यवहार किया। जिसकी जानकारी लगने के बाद परिजन समेत एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने धरने में बैठ गए। स्कूल प्रबं

.

सोमवार को पटेलपाली रोड स्थित वैदिक इंटरनेशनल स्कूल के क्लास 6 के बच्चे के साथ संस्कृत विषय के शिक्षक ने अभद्र व्यवहार किया।

जब इसकी जानकारी उसके परिजनों को लगी, तो उन्होंने मामले की जानकारी NSUI के पदाधिकारियों को दी। ऐसे में बुधवार की दोपहर में NSUI के पदाधिकारी और परिजन एक आवेदन लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे।

जहां DEO के नहीं होने पर किसी ने जब आवेदन नहीं लिया, तो NSUI के पदाधिकारी डीईओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। वैदिक स्कूल व जिला शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।

डीईओ कार्यालय के सामने गेट को बंद कर नारेबाजी की गई

डीईओ कार्यालय के सामने गेट को बंद कर नारेबाजी की गई

डीईओ को मामले की दी जानकारी जब इसकी जानकारी DEO को लगी, तो वे कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। तब उन्होंने बताया कि वैदिक इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक के द्वारा स्कूल के बच्चे से अभद्र व्यवहार किया है।

इसके लिए बच्चे के परिजन ने एक आवेदन भी सौंपा। इस दौरान NSUI पदाधिकारियों की मांग थी कि वैदिक स्कूल के शिक्षक जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचे और परिजन से माफी मांगे।

जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जानकारी दी गई और आवेदन सौंपा गया

जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जानकारी दी गई और आवेदन सौंपा गया

माफी नहीं मांगेंगे तो बैठे रहेंगे NUSI जिला अध्यक्ष आरीफ हुसैन ने बताया कि वैदिक इंटरनेशनल स्कूल की मनमानी चरम पर है। यहां के हर घटना की शिकायत हर बार जिला शिक्षा विभाग में किया गया, ज्ञापन दिया गया।

इसके बाद भी कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई है। सोमवार को 6 क्लास का बच्चा है जिसके पैरेंट्स हमारे साथ हुए हैं। उस बच्चे के साथ शिक्षक द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया है।

वैदिक स्कूल में जाने से प्राचार्य नहीं आते और न डायरेक्टर फोन उठाते है। इसी वजह से जिला शिक्षा विभाग आए हुए हैं। जब तक वैदिक स्कूल के प्राचार्य-टीचर यहां नहीं आते और मांफी नहीं मांगेंगे तब तक बैठे रहेंगे।

दुर्व्यवहार किया है तो कार्रवाई की जाएगी इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी केवी राव ने बताया कि अभी पता चला कि कोई संस्कृत शिक्षक ने बच्चे के साथ अभद्र व्यवहार किया है। वैदिक स्कूल के प्राचार्य को बुला रहा हूं।

उसके बाद जो भी होगी कार्रवाई की जाएगी। पहले भी सैलरी और छुट्टी में क्लास लगाने का मामला सामने आया था। अगर शिक्षक ने दुर्व्यवहार किया है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की वापसी, VIDEO:कैमरा ट्रैप में कैद, 15 साल बाद लौटी स्थायी उपस्थिति की उम्मीद

June 23, 2026

सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय में पहले दिन अव्यवस्थाएं:पेयजल, शौचालय की कमी पर अभिभावकों का आक्रोश, कलेक्टर से की शिकायत

June 22, 2026

बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 10 गायों की मौत:कसडोल ब्लॉक की घटना, खेत में चर रही थीं गायें, पशुपालकों ने मांगी सहायता

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075132
Views Today : 72
Views Last 7 days : 2916
Views Last 30 days : 9744
Total views : 103973
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.