Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Summer Special Trains | Passenger Relief
Breaking News

Chhattisgarh Summer Special Trains | Passenger Relief

By adminApril 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776915587 6 1 11718632443 1172740649317315956681742270240174 1776914132
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भीषण गर्मी में यात्रियों को सफर के दौरान मिलेगी राहत। - Dainik Bhaskar

भीषण गर्मी में यात्रियों को सफर के दौरान मिलेगी राहत।

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी तैयारी की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर जोन) से 18 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक 88 फेरे लगाएंगी। वहीं, पूरे देश में 908 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों को मंजूरी दी गई है, जो इस अवधि में कुल 18,262 फेरे संचालित करेंगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, बिलासपुर जोन से 18 स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी मिली है। इनमें से 13 ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है, जबकि बाकी फेरे चरणबद्ध तरीके से जल्द शुरू किए जाएंगे। ये ट्रेनें विभिन्न प्रमुख डेस्टिनेशन के बीच चलाई जाएंगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी।

देशभर में 908 ट्रेनें, 18 हजार से ज्यादा फेरे

भारतीय रेलवे ने समर सीजन के लिए देशभर में 908 विशेष ट्रेनों को मंजूरी दी है। ये ट्रेनें 15 अप्रैल से 15 जुलाई के बीच कुल 18,262 फेरे लगाकर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालेंगी।

स्टेशनों पर बढ़ाए गए इंतजाम

भीषण गर्मी को देखते हुए रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, इतवारी, रायगढ़ और शहडोल में विशेष व्यवस्थाएं की हैं। इनमें अतिरिक्त टिकट काउंटर, पेयजल व्यवस्था, प्रतीक्षालयों में सुधार, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

कंफर्म टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ी

रेलवे का दावा है कि, इन विशेष ट्रेनों के संचालन से ट्रेनों में भीड़ कम होगी और वेटिंग लिस्ट में भी गिरावट आएगी। इससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और सफर ज्यादा आरामदायक होगा।

जानिए बिलासपुर जोन से चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल – हर रविवार (26 अप्रैल से 28 जून)
  • गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार-दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल – हर सोमवार (27 अप्रैल से 29 जून)
  • गाड़ी संख्या 08865 इतवारी-शालीमार साप्ताहिक स्पेशल – हर गुरुवार (23 अप्रैल से 25 जून)
  • गाड़ी संख्या 08866 शालीमार-इतवारी साप्ताहिक स्पेशल – हर शुक्रवार (24 अप्रैल से 26 जून)
  • गाड़ी संख्या 08867 गोंदिया-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल – हर शनिवार (25 अप्रैल से 27 जून)
  • गाड़ी संख्या 08868 रक्सौल-गोंदिया साप्ताहिक स्पेशल – हर रविवार (26 अप्रैल से 28 जून)
  • गाड़ी संख्या 08871 इतवारी-मालदा स्पेशल – 26 अप्रैल
  • गाड़ी संख्या 08872 मालदा-इतवारी स्पेशल – 27 अप्रैल
  • गाड़ी संख्या 08745 दुर्ग-शालीमार स्पेशल – 29 अप्रैल
  • गाड़ी संख्या 08746 शालीमार-दुर्ग स्पेशल – 23 और 30 अप्रैल
  • गाड़ी संख्या 08261 कोरबा-यलहंका स्पेशल – 2 मई
  • गाड़ी संख्या 08262 यलहंका-कोरबा स्पेशल – 3 मई
  • गाड़ी संख्या 08861 इतवारी-शालीमार स्पेशल – 27 अप्रैल
  • गाड़ी संख्या 08862 शालीमार-इतवारी स्पेशल – 28 अप्रैल
  • गाड़ी संख्या 08749 रायपुर-खड़गपुर स्पेशल – 23 अप्रैल
  • गाड़ी संख्या 08750 खड़गपुर-रायपुर स्पेशल – 24 अप्रैल
  • गाड़ी संख्या 08257 बिलासपुर-शालीमार स्पेशल – 25 और 26 अप्रैल
  • गाड़ी संख्या 08258 शालीमार-बिलासपुर स्पेशल – 25 और 26 अप्रैल

बंगाल चुनाव से कुछ दिन पहले बिलासपुर जोन से चलेंगी 16 स्पेशल ट्रेनें

d0tpgb1776480179 1776914220

…………………………..

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

बंगाल चुनाव, बिलासपुर जोन से चलेंगी 16 स्पेशल ट्रेनें: रद्द ट्रेनें हुईं बहाल, ‘राइट टाइम’ चलने लगीं, बैज बोले- ये पोपेगेंडा, वोट के लिए लालच

बिलासपुर जोन से होकर कुल 16 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

बिलासपुर जोन से होकर कुल 16 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में अब महज एक सप्ताह बचा है। ऐसे में दूसरे राज्यों में काम करने गए वोटर्स की आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। बिलासपुर जोन से होकर कुल 16 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें कुछ ट्रेनें समर वेकेशन के नाम पर पहले ही शुरू हो चुकी हैं, जबकि ज्यादातर ट्रेनें मतदान से 2 से 4 दिन पहले चलाई जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Surguja Petrol Diesel Crisis | Indian Oil HP BPCL Supply Halt Affects Transport

April 23, 2026

मॉल पार्किंग पर बड़ा फैसला: शुल्क वसूलना अवैध:उपभोक्ता फोरम की रोक के बावजूद रायपुर के मॉल्स में 10 से 30 रुपए तक वसूली जारी

April 23, 2026

मॉल पार्किंग पर बड़ा फैसला: शुल्क वसूलना अवैध:उपभोक्ता फोरम की रोक के बावजूद रायपुर के मॉल्स में 10 से 30 रुपए तक वसूली जारी

April 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068427
Views Today : 61
Views Last 7 days : 1115
Views Last 30 days : 4152
Total views : 89395
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.