Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Silver Festival – State Festival will begin in the evening in Durg | छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव…दुर्ग में शाम 5.30 बजे शुरू होगा राज्योत्सव: शिक्षा मंत्री समेत संभाग के सभी बड़े जनप्रतिनिधि होंगे शामिल;जाम से निजात के लिए रूट-डायवर्ट – durg-bhilai News
Breaking News

Chhattisgarh Silver Festival – State Festival will begin in the evening in Durg | छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव…दुर्ग में शाम 5.30 बजे शुरू होगा राज्योत्सव: शिक्षा मंत्री समेत संभाग के सभी बड़े जनप्रतिनिधि होंगे शामिल;जाम से निजात के लिए रूट-डायवर्ट – durg-bhilai News

By adminNovember 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 11 02t144937575 1762075103
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2025 11 02t144937575 1762075103

दुर्ग जिले में रविवार को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव राज्योत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम पुराना गंज मंडी, गंजपारा दुर्ग में शाम को 5.30 बजे से शुरू होगी। राज्योत्सव कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत विका

.

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल शामिल होंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिला प्रशासन ने दुर्ग, बेमेतरा और भिलाई क्षेत्र के विधायकों, महापौरों और जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया है, जिनमें भूपेश बघेल, ललित चन्द्राकर, देवेन्द्र यादव, दीपेश साहू, जितेन्द्र साहू, अलका बाघमार, शशि सिन्हा, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, रिकेश सेन, राकेश पाण्डेय, सरस्वती बंजारे, नीरज पाल और निर्मल कोसरे शामिल हैं।

2 से 4 नवंबर तक होंगे आयोजन

राज्योत्सव के अवसर पर दुर्ग में 2 से 4 नवंबर तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य आयोजन स्थल पुराना गंज मंडी गंजपारा निर्धारित किया है। रविवार सुबह 8 बजे से ही कार्यक्रम समाप्ति तक दुर्ग शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है। कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार के सामने दो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जिनसे आमंत्रित अतिथि और दर्शक अंदर प्रवेश करेंगे।

पीछे के दरवाजे से आएंगे वीवीआईपी

वीवीआईपी के लिए अलग प्रवेश द्वार स्थल के पिछले हिस्से में बनाया गया है, ताकि विशिष्ट अतिथियों के आगमन और प्रस्थान में कोई व्यवधान न हो। वीवीआईपी और वीआईपी वाहनों की पार्किंग भी स्थल के पीछे ही निर्धारित की गई है। आम नागरिकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था पुलिस लाइन, दुर्ग और जेआरडी स्कूल, दुर्ग में की गई है। जहां पर्याप्त स्थान के साथ पुलिस बल भी तैनात रहेगा। प्रत्येक पार्किंग स्थल से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए दिशा-सूचक बोर्ड और मार्ग संकेतक लगाए गए हैं।

शहर में आने वाले भारी वाहनों की डायवर्जन व्यवस्था

पुलगांव चौक से आने वाले भारी वाहनों को बाइपास मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा। धमधा नाका की दिशा से आने वाले वाहनों को नेहरू नगर मार्ग पर भेजा जाएगा। इसी प्रकार गुरुद्वारा तिराहा और नेहरू नगर क्षेत्र से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के आसपास के मार्गों को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है, जहां केवल अधिकृत वाहन और आपातकालीन सेवाओं को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

जगह-जगह पुलिस बल तैनात

कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। हर सेक्टर में एक-एक ड्यूटी प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। महिला अधिकारी, यातायात आरक्षक भीड़ नियंत्रण, पार्किंग संचालन और पैदल यात्री मार्ग व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कार्यक्रम स्थल के पास एक पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया गया है, जहां नागरिकों को त्वरित सहायता और दिशा-निर्देश मिलेंगे। संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और फील्ड पेट्रोलिंग टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

चरित्र संदेह में पति ने पत्नी को चूहामार दवा खिलाई:सिम्स में तीन दिन बाद होश आने पर पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार

May 7, 2026

दो युवक अवैध शराब बेचते गिरफ्तार:कोरबा में घूम-घूम कर फेरी लगाकर ब्लैक मार्केटिंग करते थे, 20 पाव जब्त

May 7, 2026

धमतरी में धान से भरा ट्रैक्टर पलटा:सड़क पर बिखरे धान, ड्राइवर और मजदूर बाल-बाल बचे, कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069699
Views Today : 2
Views Last 7 days : 555
Views Last 30 days : 3680
Total views : 90743
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.