![]()
घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चाकूबाजी की घटना हुई है। मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दो दोस्तों से मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों के पीठ पर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला जूटमिल थाना
.
मिली जानकारी के मुताबिक, कयाघाट निवासी रफी आलम (22) ऑटो चालक है। सोमवार रात वह अपने साथी राजू साहू के साथ सवारी छोड़ने छातामुड़ा चौक गया था। सवारी छोड़कर लौटते समय रात लगभग 10 बजे राजू एक किराना दुकान से गुटखा लेने गया।
इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बिना कारण गाली-गलौज करने लगा। रफी बीच-बचाव करने गया तो युवक उसके साथी राजू के साथ मारपीट करने लगा। तभी नाम निकुंज खड़िया बताने वाले युवक ने कहा कि वे उसके साथी आकाश राय के साथ मारपीट कर रहे हैं और इसी बहाने दोनों पर हमला कर दिया।
आसपास के लोगों ने किया बीच-बचाव
आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप किया, लेकिन तब तक रफी आलम की पीठ पर मारपीट से चोट लगी और राजू साहू की पीठ पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे वह घायल हो गया। रफी ने घायल साथी को जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत केस दर्ज किया। पुलिस टीम ने दबिश देकर निकुंज खड़िया (19) और आकाश राय (22) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चाकू और बाइक बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
<
