Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Raigarh to organise state festival from today | रायगढ़ में आज से राज्योत्सव का आयोजन: जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम बनेंगे आकर्षण का केंद्र – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh Raigarh to organise state festival from today | रायगढ़ में आज से राज्योत्सव का आयोजन: जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम बनेंगे आकर्षण का केंद्र – Raigarh News

By adminNovember 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
rajay sthapana 1762005665
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


शहीद कर्नल विल्पव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में राज्य स्थापना दिवस की तैयारियां लगभग पूरी हुई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 2 से 4 नवंबर तक राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में यह आयोजन होगा। कार्यक्रम के उद्घाटन प्रदेश के वित्तमंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी करेंगे। इस दौरान लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया और राज

.

राज्योत्सव के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। आयोजन स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, साउंड सिस्टम, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित सभी आवश्यक तैयारियां की गई है। ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

राज्योत्सव में 40 से ज्यादा विभागों की शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास यात्रा और उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की ग्रामीण समृद्धि, औद्योगिक प्रगति, सामाजिक विकास और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में रोजाना शाम 6 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

राज्योत्सव के आयोजन के लिए सभी विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।

राज्योत्सव के आयोजन के लिए सभी विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।

विभागों को सौंपा गया जिम्मा

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में स्टॉल व्यवस्था में 25 सालों की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह समारोह में बांस-बल्ली की व्यवस्था के लिए वन विभाग और मंच तथा पंडाल की संपूर्ण व्यवस्था का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को दिया गया है।

स्थानीय कलाकार और स्कूली बच्चें देंगे प्रस्तुति

कार्यक्रम स्थल में बिजली और जनरेटर की व्यवस्था विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग को दिया गया है। स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का चयन जिला शिक्षा अधिकारी और जिला महिला एवं बाल विकास विभाग कर रही है।

समारोह में स्थानीय लोक कलाकारों और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक लोकनृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिनसे पूरा स्टेडियम उत्सवमय माहौल में रंग जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बालोद की 5000 साल पुरानी विरासत पर दुनिया की नजर:करकाभाट महापाषाणीय स्थल का अध्ययन करने दक्षिण कोरिया से पहुंचे शोधकर्ता

May 7, 2026

बिलासपुर जनदर्शन में 103 शिकायतें:जल संकट और तालाब निजीकरण के मामले भी, कलेक्टर ने अफसरों को दिए कार्रवाई के निर्देश

May 7, 2026

NDPS Act Lands Three in Jail for Ganja

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069697
Views Today :
Views Last 7 days : 553
Views Last 30 days : 3678
Total views : 90741
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.