Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Raigarh officers and employees go on strike for three days | रायगढ़ में अधिकारी-कर्मचारियों का 3 दिन हड़ताल: 11 सूत्रीय मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन, लंबे समय से लंबित मांग पूरी नहीं हुई – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh Raigarh officers and employees go on strike for three days | रायगढ़ में अधिकारी-कर्मचारियों का 3 दिन हड़ताल: 11 सूत्रीय मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन, लंबे समय से लंबित मांग पूरी नहीं हुई – Raigarh News

By adminDecember 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
fedre 3 1766999194
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


तीसरे चरण का आंदोलन शुरू किया गया है, इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चित कालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी 3 दिन के आंदोलन पर चले गए हैं। प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को देय तिथि से महंगाई भत्ता, लंबित एरियर्स समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। पिछले लंबे समय से उनकी मांग पूरी

.

शहीद कर्नल विप्ल्व त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में 11 बजे से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। जिला संयोजक आशीष रंगारी ने बताया कि इससे पहले भी आंदोलन किया गया।

पहले और दूसरे चरण में मशाल रैली व काम बंद आंदोलन किया गया था। उन्होंने बताया कि उनकी मांग मोदी की गारंटी को पूरा करना है।

अपनी मांगो को लेकर उन्होंने बताया कि मोदी की गारंटी अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनरों को केन्द्र सरकार के समान देय तिथि से मंहगाई भत्ता एवं मंहगाई राहत दिया जाए।

वर्ष 2019 से लंबित DA एरियर्स की राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित किया जाए। प्रदेश के लिपिकों, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग समेत विभिन्न संवर्गो की वेतन विसंगतियों को दूर करने पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए।

अधिकारी-कर्मचारियों ने धरना स्थल पर जमकर नारेबाजी की

अधिकारी-कर्मचारियों ने धरना स्थल पर जमकर नारेबाजी की

नियमित मासिक वेतन व पदोन्नति दिया जाए जिला संयोजक आशीष रंगारी ने बताया कि उनकी यह भी मांग है कि प्रदेश में चार स्तरीय पदोन्नत समयमान वेतनमान क्रमशः 8 वर्ष, 16 वर्ष, 24 वर्ष व 32 वर्ष में दिया जाए।

सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को भी त्रिस्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए। नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन व समयबद्ध पदोन्नति दिया जाए।

11 सूत्रीय मांगो को लेकर 3 दिनों तक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है

11 सूत्रीय मांगो को लेकर 3 दिनों तक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है

कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने की मांग प्रदेश में अन्य भाजपा शासित राज्यों की भांति कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू की जाए। प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति निःशर्त लागू करने स्थायी आदेश जारी किया जाये।

वर्तमान में 10 प्रतिशत सीलिंग समाप्त करते हुए सीधी भर्ती के समस्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दिया जाए। मध्यप्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ राज्य में भी शासकीय सेवकों के लिए अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस किया जाए।

अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे फेडरेशन की 9वीं मांग है कि प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए समस्त सेवा लाभ दिया जाए। साथ ही प्रदेश के पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाए।

प्रदेश के विभिन्न विभागों में सेटअप पुनरीक्षित नहीं होने के कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कमी को देखते हुए सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष की जाए।

प्रदेश में कार्यरत कार्यभारित, दैनिक वेतन भोगी, अनियमित, संविदा कर्मचारियों का नियमतीकरण करते हुए नियमित पदस्थापना में नियुक्त किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Truck Driver Hits Child | Police Chase

June 27, 2026

बीजापुर में युवक पर भालू का हमला:युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, वन विभाग ने किया अलर्ट

June 27, 2026

पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बच्चों संग बनाए सीड बॉल:बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बेलपान में डेढ़ लाख तैयार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076449
Views Today : 296
Views Last 7 days : 3706
Views Last 30 days : 11511
Total views : 106511
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.