Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh protests against reduction in medical PG seats | छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी सीटों में कटौती का विरोध: जूनियर डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया, पुरानी नीति बहाल करने की मांग – Mahasamund News
Breaking News

Chhattisgarh protests against reduction in medical PG seats | छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी सीटों में कटौती का विरोध: जूनियर डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया, पुरानी नीति बहाल करने की मांग – Mahasamund News

By adminDecember 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5d381f5c e1ef 49e8 9834 ffafecc7ab37 1765196051081
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


महासमुंद में जूनियर डॉक्टरों ने मेडिकल पीजी सीटों में कटौती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। रेगुलर जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के बैनर तले मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों (जेडी) ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया।

.

इस दौरान डॉक्टरों ने छत्तीसगढ़ सरकार की नई नीति के विरोध में जमकर नारेबाजी की। नई नीति के तहत पीजी प्रवेश में राज्य के कोटे की सीटों में कटौती की गई है, जिससे डॉक्टर नाराज हैं।

जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में क्लीनिकल और नॉन-क्लीनिकल की लगभग 400 पीजी सीटें हैं। पहले इनमें राज्य सरकार और केंद्र सरकार का 50-50 प्रतिशत कोटा था। हालांकि, नई नीति के तहत छत्तीसगढ़ के कोटे की सीटों को घटाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि 75 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया कोटे के लिए निर्धारित की गई हैं।

ed42668b 225e 497a 8f00 2a249c69ccfe 1765196051081

पीजी सीट कटौती से छात्रों को नुकसान

राज्य के कोटे में केवल 25 प्रतिशत सीटें बचने से छत्तीसगढ़ में पीजी की तैयारी कर रहे छात्रों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। यह उनके लिए उच्च शिक्षा के अवसरों को सीमित करेगा।

डॉक्टरों ने चिंता जताई कि ऑल इंडिया कोटे से आने वाले बाहरी छात्र अपनी पढ़ाई पूरी करने और 2 साल का बॉन्ड पूरा करने के बाद छत्तीसगढ़ छोड़कर चले जाएंगे। इससे राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में डॉक्टरों की कमी बनी रहेगी, जिससे छत्तीसगढ़ की जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित होना पड़ेगा।

जूनियर डॉक्टरों ने प्रदर्शन करते हुए शासन-प्रशासन से पूर्व में निर्धारित नियमों को फिर से लागू करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे न्यायालय का सहारा लेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

5 दिन बदला रहेगा मौसम, बारिश-अंधड़ का अलर्ट:50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बस्तर में 50 मिमी बारिश, बिलासपुर सबसे गर्म

June 17, 2026

Bhupesh Baghel Election Plea Dismissed

June 17, 2026

जिपं सीईओ ने पीएमजीएसवाई सड़क और प्लास्टिक वेस्ट यूनिट का निरीक्षण किया

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074450
Views Today : 318
Views Last 7 days : 5833
Views Last 30 days : 9868
Total views : 102399
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.