Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: People of Raigarh welcomed the New Year. | रायगढ़ में लोगों ने नए साल का किया स्वागत: कई फ्लेवर के केक खूब बिके, रातभर पुलिस की चलती रही पेट्रोलिंग – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh: People of Raigarh welcomed the New Year. | रायगढ़ में लोगों ने नए साल का किया स्वागत: कई फ्लेवर के केक खूब बिके, रातभर पुलिस की चलती रही पेट्रोलिंग – Raigarh News

By adminJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
new year 31 1767194585
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नए साल को लेकर शहर में शाम के बाद से चहल-पहल शुरू हो गई थी और रंग-बिरंगे गुब्बारे खूब बिके

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नए साल को लेकर लोगों ने पहले से तैयारियां कर रखी थीं। मंगलवार शाम के बाद से ही शहर की सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। 2025 की विदाई और रात 12 बजे घड़ी की सुईयों के मिलते ही लोगों ने केक काटकर नए साल 2026 का स्वागत किया।

.

आज यानी 1 जनवरी को साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन इससे पहले देर रात तक लोगों ने अपने-अपने तरीके से जश्न मनाया। शहरभर में नए साल को लेकर उत्साह का माहौल नजर आया। नए साल के मौके पर सड़कों पर अलग-अलग फ्लेवर के केक की बिक्री होती दिखी।

बेकरी और दूध डेयरी की दुकानों के बाहर केक स्टॉल सजे रहे। शाम ढलते ही केक खरीदने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। 200 रुपए से लेकर 500 रुपए तक के केक की सबसे ज्यादा मांग रही। लोगों ने केक खरीदे और रात 12 बजे के बाद घरों में परिवार और दोस्तों के साथ केक काटकर नए साल का जश्न मनाया।

अलग-अलग फ्लेवर के कई केक की जमकर हुई बिक्री।

अलग-अलग फ्लेवर के कई केक की जमकर हुई बिक्री।

बैलून की भी रही अच्छी बिक्री

नए साल पर बच्चों और सजावट के लिए बैलून की भी खूब मांग देखने को मिली। शहर के श्याम टॉकीज रोड, स्टेशन रोड, शहीद चौक, कमला नेहरू पार्क और चक्रधर नगर चौक के आसपास गुब्बारों की दुकानें लगी रहीं। रंग-बिरंगे बैलून लोगों का खासा ध्यान आकर्षित करते नजर आए।

मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु

नए साल की शुरुआत शुभ कार्यों से करने की परंपरा के तहत सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे। गौरीशंकर मंदिर, दुर्गा मंदिर और बूढ़ी माई मंदिर में लोगों ने पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। श्रद्धालुओं ने नए साल 2026 के पिछले साल की तुलना में बेहतर और सुखद होने की कामना की।

रात में पुलिस ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर जांच की, साथ ही पुलिस के जवान जगह-जगह तैनात थे।

रात में पुलिस ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर जांच की, साथ ही पुलिस के जवान जगह-जगह तैनात थे।

चौक-चौराहों पर पुलिस रही तैनात

डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि 31 दिसंबर की शाम से ही शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। शहर के चारों थानों के आठ वाहनों से पेट्रोलिंग की गई, जबकि दो राजपत्रित अधिकारियों ने भी निगरानी की। इसके अलावा रात के समय ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बालोद में गांजा तस्कर गिरफ्तार:किराए के मकान से कर रहा था तस्करी, 2 किलो गांजा और मोबाइल जब्त; रायपुर का आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

200 करोड़ के अस्पताल पर कांग्रेस का सवाल:सुविधाओं का अभाव, मरीज रेफर; निजीकरण पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

June 27, 2026

रायपुर में शातिर चोर गिरफ्तार:सूने मकानों और वाहन चोरी करते थे आरोपी, 8 वारदातों का खुलासा

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076736
Views Today : 712
Views Last 7 days : 4122
Views Last 30 days : 11927
Total views : 106927
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.