Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh New Year Celebration; New Year 2026 Welcome | Raipur New Year Party |VIP Road Raipur Party | साल 2026 का आगाज…छत्तीसगढ़ में न्यू ईयर का जश्न: होटल-क्लबों में जमकर झूमे लोग, दुर्ग-बिलासपुर में DJ की धुन पर थिरके, हादसे में एक मौत – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh New Year Celebration; New Year 2026 Welcome | Raipur New Year Party |VIP Road Raipur Party | साल 2026 का आगाज…छत्तीसगढ़ में न्यू ईयर का जश्न: होटल-क्लबों में जमकर झूमे लोग, दुर्ग-बिलासपुर में DJ की धुन पर थिरके, हादसे में एक मौत – Chhattisgarh News

By adminJanuary 1, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs491767202757 1767233873
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नए साल 2026 को लेकर रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में जश्व का माहौल है। होटल-क्लबों में जमकर झूमे लोग।

छत्तीसगढ़ में साल 2025 की विदाई और 2026 के वेलकम के लिए ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर हो या दुर्ग-भिलाई। देर रात तक पूरा प्रदेश जश्न में डूबा रहा। रात ठीक 12 बजे ‘हैप्पी न्यू ईयर’ गूंज उठा। नए साल के पहले दिन यानी आज भी

.

रायपुर के अलग-अलग होटलों और क्लबों न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया गया है। बिलासपुर-दुर्ग में भी थर्टी फर्स्ट की रात शहर के होटलों और रेस्तरां में जमकर धमाल हुआ। युवा DJ की धुन पर डांस करते रहे। फार्म हाउस और होटलों में लोग नए साल में झूमते नजर आए।

नए साल के स्वागत को लेकर रायपुर के वीआईपी रोड स्थित क्लबों और पबों में सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिली। प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए यहां विशेष तैयारियां की गई थी। 26 जगहों पर करीब 500 की संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं जश्न के बीच गुढियारी में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पहले ये तस्वीरें देखिए….

रायपुर में अलग-अलग जगहों पर नए साल का जश्न।

रायपुर में अलग-अलग जगहों पर नए साल का जश्न।

वीआईपी रोड स्थित क्लबों और पबों में सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिली।

वीआईपी रोड स्थित क्लबों और पबों में सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिली।

होटल में आयोजित कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देते हुए कलाकार।

होटल में आयोजित कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देते हुए कलाकार।

अब पढ़िए कहां कैसा रहा सेलिब्रेशन ?

बिलासपुर में होटलों और रेस्तराओं में जोरदार जश्न

नए साल की रात बिलासपुर शहर के होटलों और रेस्तराओं में जोरदार उत्सव देखने को मिला। युवा और पारिवारिक समूह सामूहिक रूप से पहुंचे। शहर के प्रमुख होटल और रेस्टोरेंट में लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट और स्पेशल न्यू ईयर मेन्यू के साथ ग्राहकों का स्वागत कर रहे थे।

इसके साथ ही शाम से देर रात तक लोग नए साल के स्वागत में डांस फ्लोर, डिनर पार्टी और कैफे-बार सभाओं में शामिल होते रहे। कई जगहों पर काउंटडाउन के साथ फव्वारे, लाइट शो और केक कटिंग कार्यक्रमों ने उत्सव को और भी जीवंत बना दिया।

छत्तीसगढ़ में साल 2025 की विदाई और 2026 के वेलकम के लिए ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ।

छत्तीसगढ़ में साल 2025 की विदाई और 2026 के वेलकम के लिए ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ।

होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और कैफे में भीड़

नए साल की रात दुर्ग शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और कैफे में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। डीजे नाइट, लाइव म्यूजिक और स्पेशल न्यू ईयर पार्टी के बीच युवा जमकर थिरकते नजर आए।

देर रात तक चले काउंटडाउन सेलिब्रेशन में दोस्तों के साथ जश्न मनाते युवाओं ने नए साल का स्वागत उत्साह के साथ किया। शहर के प्रमुख इलाकों में रौनक बनी रही। हर तरफ संगीत, रोशनी और खुशियों का माहौल दिखाई दिया।

अंबिकापुर और बस्तर में भी उत्साह का माहौल

इसके साथ ही नए साल की खुशी में अंबिकापुर और बस्तर में भी उत्साह का माहौल रहा। शहरों के प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट और पब्लिक स्‍क्वायरों में परिवार, युवा और बच्चों ने नए साल में जमकर जश्न मनाया। सभी ने जमकर आतिशबाजी की।

डीजे नाइट, लाइव म्यूजिक, रॉकिंग लाइटिंग और काउंटडाउन के साथ लोग दोस्तों और परिजनों के साथ थिरके, केक काटा। नए साल का स्वागत किए। इसके साथ ही कई स्थानों पर आतिशबाजी और विशेष कार्यक्रमों ने रात को और भी यादगार बना दिया।

मरीन ड्राइव के पास दो तेज रफ्तार कार आपस में टकरा गई।

मरीन ड्राइव के पास दो तेज रफ्तार कार आपस में टकरा गई।

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

रायपुर में नए साल के जश्न के बीच गुढ़ियारी थाना इलाके में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

परिजनों का कहना है कि हादसे के बावजूद अब तक जिम्मेदार वाहन और आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मरीन ड्राइव के पास दो तेज रफ्तार कार आपस में टकरा गई। 2 युवक घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची।

image 2025 12 30t1057574981767174410 1767234116
image 2025 12 30t1058306541767174441 1767234127

………………………………………….

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में नए साल का जश्न…जमकर हुई आतिशबाजी: होटल-क्लबों में सिंगर्स ने झूमाया, दुर्ग-बिलासपुर में DJ की धुन पर थिरके लोग

नए साल 2026 को लेकर रायपुर सहित पूरा छत्तीसगढ़ तैयार है।

नए साल 2026 को लेकर रायपुर सहित पूरा छत्तीसगढ़ तैयार है।

31 दिसंबर बीतने के साथ ही 2026 का आगाज हो गया है। छत्तीसगढ़ में जाते हुए साल को लोगों ने नाच-गाकर विदाई दी। साथ ही करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों को मैसेज देने का सिलसिला शुरू हो गया है। रायपुर के अलग-अलग होटलों और क्लबों न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बालोद में गांजा तस्कर गिरफ्तार:किराए के मकान से कर रहा था तस्करी, 2 किलो गांजा और मोबाइल जब्त; रायपुर का आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

200 करोड़ के अस्पताल पर कांग्रेस का सवाल:सुविधाओं का अभाव, मरीज रेफर; निजीकरण पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

June 27, 2026

रायपुर में शातिर चोर गिरफ्तार:सूने मकानों और वाहन चोरी करते थे आरोपी, 8 वारदातों का खुलासा

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076736
Views Today : 712
Views Last 7 days : 4122
Views Last 30 days : 11927
Total views : 106927
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.