Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Mungeli – Video of drunk policemen goes viral | नशे की हालत में पुलिसकर्मियों का VIDEO: मुंगेली में बेसुध होकर बोरियों के ऊपर और फर्श पर पड़े दिखे 2 कॉन्स्टेबल, SP ने किया सस्पेंड – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Mungeli – Video of drunk policemen goes viral | नशे की हालत में पुलिसकर्मियों का VIDEO: मुंगेली में बेसुध होकर बोरियों के ऊपर और फर्श पर पड़े दिखे 2 कॉन्स्टेबल, SP ने किया सस्पेंड – Chhattisgarh News

By adminOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
s2 1760702105
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ को मुंगेली में शराब पीकर दो पुलिसकर्मी पड़े दिखे।

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 2 पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत नजर आए। एक कॉन्स्टेबल बोरियों के ऊपर बेसुध पड़ा हुआ दिखा, जबकि दूसरा फर्श पर पड़ा नजर आया। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।

.

मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शराब के नशे में धुत दोनों कॉन्स्टेबल चिल्फी थाने में पदस्थ थे। जिनका नाम मनोज कुमार सिंह और राजेश कुमार ध्रुव है। गुरुवार को दोनों कॉन्स्टेबल वर्दी में बेसुध होकर एक कमरे में शराब पीकर पड़े हुए थे।

दोनों कॉन्स्टेबल वर्दी में अचेत अवस्था में पड़े नजर आए।

दोनों कॉन्स्टेबल वर्दी में अचेत अवस्था में पड़े नजर आए।

युवक ने वीडियो बनाकर किया वायरल

इस दौरान एक युवक मौके पर पहुंचा और नशे में धुत पुलिसकर्मियों का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी भोजराम पटेल ने कॉन्स्टेबल मनोज कुमार सिंह और राजेश कुमार ध्रुव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

एसपी ने जारी किया निलंबित का आदेश।

एसपी ने जारी किया निलंबित का आदेश।

SDOP को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, दोनों आरक्षकों का आचरण विभागीय गरिमा के प्रतिकूल पाया गया है, जो घोर अनुशासनहीनता का परिचायक है। इस मामले की जांच एसडीओपी मयंक तिवारी को सौंपी गई है। उन्हें तीन दिनों के भीतर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता- SP

इस पूरे मामले में एसपी भोजराम पटेल ने स्पष्ट किया कि पुलिस बल में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सेवा अनुशासन और मर्यादा पर आधारित है।

………………………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

शराबी आरक्षक ने पुलिसकर्मी को बेल्ट से मारा…VIDEO: बदले में आरक्षक ने भी तड़ातड़ जड़े 8 थप्पड़, कॉन्स्टेबल-ड्राइवर को पीटने पर SP ने किया सस्पेंड

नशे में धुत आरक्षक ने अस्पताल में साथी की बेल्ट से की पिटाई, तो साथी ने भी 8 थप्पड़ जड़े थे। इसका वीडियो वायरल हुआ था।

नशे में धुत आरक्षक ने अस्पताल में साथी की बेल्ट से की पिटाई, तो साथी ने भी 8 थप्पड़ जड़े थे। इसका वीडियो वायरल हुआ था।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक शराबी आरक्षक ने डायल 112 के ड्राइवर को जमकर पीटा। इसके बाद अस्पताल में साथी आरक्षक को बेल्ट से एक बेल्ट मारा। बदले में साथी आरक्षक ने नशे में धुत पुलिसकर्मी को तड़ातड़ 8 थप्पड़ जड़े। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

तलवार लहराकर राहगीरों को डरा रहा था युवक:पुलिस ने कब्जे से धारदार तलवार किया जब्त, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

June 14, 2026

सरगुजा में नई खदानों को लेकर विरोध तेज:जल-जंगल-जमीन बचाने के लिए आंदोलन का शंखनाद, बैज बोले- सरकार उद्योगपतियों की गुलाम

June 14, 2026

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता और पत्रकार गिरफ्तार:समझौते के नाम पर 1.30 लाख वसूली का आरोप, पहले भी तीन आरोपी जा चुके हैं जेल

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073944
Views Today : 351
Views Last 7 days : 1924
Views Last 30 days : 6589
Total views : 98388
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.