Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh MLA Devendra Yadav MMS Controversy
Breaking News

Chhattisgarh MLA Devendra Yadav MMS Controversy

By adminApril 12, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs7 21775914027 1775927649
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


वायरल सेक्स वीडियो मामले में विधायक देवेंद्र यादव ने फोटो-वीडियो सैंपल दिया है।

छत्तीसगढ़ में वायरल सेक्स वीडियो मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने थाने पहुंचकर अपना फोटो और वीडियो सैंपल दिया है। पुलिस ने इसे रिकॉर्ड में लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया है, ताकि वायरल वीडियो की जांच हो सके। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का

.

दरअसल, साल 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान एक MMS वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में था। भाजपा ने आरोप लगाते हुए दावा किया था कि वह युवक MLA देवेंद्र यादव है। थाने में शिकायत कर जांच की मांग भी की थी, तब से इस मामले में जांच जारी है। विधायक ने इसे छवि खराब करने के लिए झूठा वीडियो बताया है।

विधायक देवेंद्र यादव ने थाने पहुंचकर फोटो वीडियो का सैंपल दिया है।

विधायक देवेंद्र यादव ने थाने पहुंचकर फोटो वीडियो का सैंपल दिया है।

MLA बोले- हमने FIR करवाई थी, जांच में देरी

शनिवार (11 अप्रैल) को थाने पहुंचने से पहले कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि हमने FIR करवाई थी, जो लगभग 3 साल पहले एक कथित वीडियो वायरल हुआ था, जिससे लोगों के बीच में भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया था। इसकी जांच अभी तक पूरी नहीं हुई है। इस मामले में मुझे एक नोटिस आया था, उस सिलसिले में यहां पहुंचा हूं।

देवेंद्र यादव ने कहा कि, उन्हें जो नोटिस आया भी था तो बड़ा प्यारा नोटिस आया था। नोटिस में कहा गया था कि 6 तारीख को सुबह 11 बजे आपको यहां पर पहुंचना है और नोटिस पहुंचा हमारे पास 6 तारीख को दोपहर में 1:00 बजे। इस तरीके का नोटिस क्यों भेजते हो? हम तो चाहते हैं इसकी जांच हो जाए, स्पष्टता आ जाए, लोगों के सामने सच आ जाए।

विधायक देवेंद्र ने खुद इस वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई थी।

विधायक देवेंद्र ने खुद इस वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई थी।

विधानसभा चुनाव से पहले वायरल हुआ था वीडियो

विधायक ने बताया कि करीब 3 साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान एक कथित वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके जैसा दिखने वाला व्यक्ति एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा था। उस समय उन्होंने इसे मॉर्फ्ड वीडियो बताते हुए भिलाई नगर थाने में मामला दर्ज कराया था और जांच की मांग की थी।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय इस वीडियो का इस्तेमाल कर लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की गई और उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया। अगर किसी अन्य नेता के मामले में सीबीआई जांच हो सकती है, तो उनके मामले में भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हम हर तरह के सहयोग के लिए तैयार हैं।

सोशल मीडिया के कई व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो वायरल हुआ था।

सोशल मीडिया के कई व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो वायरल हुआ था।

वायरल वीडियो को लेकर रोने लगे थे कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव।

वायरल वीडियो को लेकर रोने लगे थे कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव।

वायरल वीडियो को लेकर रो पड़े थे विधायक

वीडियो वायरल होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव मीडिया के सामने रो पड़े थे। उन्होंने कहा था कि वो MMS चार महीने पहले उनके पास आया था। इसको लेकर उन्होंने भिलाई नगर थाने में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने उस MMS की जांच भी कराई थी, जिसमें यह बताया गया कि एमएमएस में दिख रहा व्यक्ति देवेंद्र यादव नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया था कि विपक्ष के लोगों ने उन्हें बदनाम करने के लिए फर्जी MMS जारी किया है। साथ ही एक फॉरेंसिक रिपोर्ट भी दिखाई जिसमें बताया गया कि वीडियो में दिख रहा शख्स कोई और है। बताया जा रहा है कि, सबसे पहले ये वीडियो हैदराबाद से जारी हुआ था।

…………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

भिलाई MMS कांड…देवेंद्र यादव का बयान दर्ज: विधायक ने कहा- 7 महीने से जूझ रहा, राजेश मूणत केस की तरह इसकी भी CBI जांच हो

देवेंद्र बोले-मेरे निजी जीवन की हत्या कर रहे भाजपाई:MMS कांड पर फफक कर रो पड़े कांग्रेस MLA, कहा- मानसिक पीड़ा से गुजर रहा परिवार

देवेन्द्र यादव के नाम पर सेक्स वीडियो वायरल: जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच्चाई



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Nawa Raipur Textile Park: 235 Cr Investment, 4600 Jobs

June 27, 2026

स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए

June 27, 2026

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076693
Views Today : 649
Views Last 7 days : 4059
Views Last 30 days : 11864
Total views : 106864
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.