Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh ministers and MPs will lead the campaign in Odisha and Bihar. | ओडिशा-बिहार में प्रचार की कमान संभालेंगे छत्तीसगढ़ के मंत्री–सांसद: 300 से ज्यादा नेताओं की चुनाव में ड्यूटी, दीपावली के बाद फिर रवाना हुए दिग्गज – Raipur News
Breaking News

Chhattisgarh ministers and MPs will lead the campaign in Odisha and Bihar. | ओडिशा-बिहार में प्रचार की कमान संभालेंगे छत्तीसगढ़ के मंत्री–सांसद: 300 से ज्यादा नेताओं की चुनाव में ड्यूटी, दीपावली के बाद फिर रवाना हुए दिग्गज – Raipur News

By adminOctober 24, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bjp 2 1761292891
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिहार विधानसभा चुनाव और ओडिशा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के नेताओं पर बड़ा भरोसा जताया है।

.

प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर संगठन पदाधिकारियों तक, करीब 300 नेताओं को चुनावी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ओडिशा और बिहार दोनों राज्यों में भाजपा ने छत्तीसगढ़ के नेताओं को प्रचार की कमान दी है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल। (फाइल फोटो)

सांसद बृजमोहन अग्रवाल। (फाइल फोटो)

बिहार में इस बार दो चरणों में मतदान होना है। चुनावी माहौल तेज होते ही छत्तीसगढ़ के कई दिग्गज नेता वहां पहुंच चुके हैं। इनमें सांसद संतोष पांडेय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, प्रदेश के मंत्री लखनलाल देवांगन सहित कई नेता शामिल हैं। सभी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान चला रहे हैं।

प्रदेश संगठन महामंत्री अजय जामवाल। (फाइल फोटो)

प्रदेश संगठन महामंत्री अजय जामवाल। (फाइल फोटो)

अजय जामवाल 50 से ज्यादा सीटों के प्रभारी

प्रदेश संगठन महामंत्री अजय जामवाल को बिहार की 50 से ज्यादा विधानसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है। वे पिछले कई दिनों से वहीं डटे हुए हैं और चुनावी रणनीति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।

आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव की बिहार में सभाएं प्रस्तावित हैं। डिप्टी सीएम साव 3 नवंबर को बिहार जाएंगे, जबकि 6 नवंबर को वे ओडिशा के नुवापाड़ा उपचुनाव के लिए सभा करेंगे।

मंत्री लखनलाल देवांगन। (फाइल फोटो)

मंत्री लखनलाल देवांगन। (फाइल फोटो)

मंत्री देवांगन को दाे विधानसभाओं की जिम्मेदारी

प्रदेश के मंत्री लखनलाल देवांगन को बिहार की दो विधानसभाओं की जिम्मेदारी मिली है। वे दीपावली से पहले ही वहां पहुंच गए थे। त्योहार मनाने के लिए अल्प अवधि के लिए रायपुर लौटे और अब फिर से अपनी ड्यूटी पर लौट गए हैं।

सांसद संतोष पांडेय, बृजमोहन अग्रवाल, तथा नान के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित अन्य नेता भी दीपावली पर लौटने के बाद फिर से बिहार रवाना हो चुके हैं। भाजपा संगठन का कहना है कि छत्तीसगढ़ से भेजे गए नेता बिहार और ओडिशा दोनों जगहों पर पार्टी की चुनावी ताकत को और मजबूत करेंगे।

मंत्री गुरु खशवंत साहेब। (फाइल फोटो)

मंत्री गुरु खशवंत साहेब। (फाइल फोटो)

ओडिशा उपचुनाव में आज ताकत दिखाएंगे मंत्री गुरु खुशवंत

ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा प्रत्याशी जॉय ढोलकिया, कांग्रेस के घासीराम माझी और बीजद की स्नेहांगिनी छुरिया आमने-सामने हैं।

छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित 40 भाजपा नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है। इसी क्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज नुआपाड़ा पहुंचकर जॉय ढोलकिया के समर्थन में प्रचार करेंगे। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा,“पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा, नुआपाड़ा में भाजपा की ही जीत तय है।”

भाजयुमो–महिला मोर्चा को भी जिम्मेदारी

भाजपा महिला मोर्चा की करीब 100 पदाधिकारी भी बिहार के विभिन्न जिलों में महिलाओं के बीच संपर्क अभियान चलाएंगी। इसी तरह भाजयुमो (भाजपा युवा मोर्चा) के कई कार्यकर्ता भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराबी कार ड्राइवर ने ट्रेलर को टक्कर मारी:अनियंत्रित होकर नाली में घुसी कार, 68 शराबियों पर कार्रवाई

May 6, 2026

कोंडागांव में 38.37 करोड़ की लागत से बनेंगे सड़क:केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के तहत होगा निर्माण

May 6, 2026

जांजगीर-चांपा जिले में छात्र ने कुदरी बैराज से लगाई छलांग:दोस्त को बताया 11वीं में फेल होने पर उठाया कदम, तलाश जारी

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069682
Views Today : 35
Views Last 7 days : 589
Views Last 30 days : 3828
Total views : 90726
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.